विज्ञापन

UP Toppers Reward: एक लाख रुपये, टैबलेट और मेडल! यूपी बोर्ड, CBSE और ICSE टॉपरों की चमकेगी किस्मत

UP Board Toppers Prize Money: यूपी में टॉप करने वाले छात्रों के लिए सरकार ने खास तैयारी की है, इन सभी छात्रों को सीएम योगी की तरफ से एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा जिलों में टॉप करने वाले छात्रों को भी 21 हजार रुपये मिलेंगे.

UP Toppers Reward: एक लाख रुपये, टैबलेट और मेडल! यूपी बोर्ड, CBSE और ICSE टॉपरों की चमकेगी किस्मत
UP Toppers Prize Money: यूपी के टॉपर छात्रों पर होगी इनाम की बारिश

UP Toppers Reward: यूपी के होनहार छात्रों की किस्मत चमकने वाली है. खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन टॉपर छात्रों को इनाम के तौर पर एक लाख रुपये और टैबलेट देंगे. इसमें यूपी बोर्ड के टॉपर्स ही नहीं बल्कि सीबीएसई और बाकी परीक्षाओं के टॉपर्स भी शामिल होंगे. कुल टॉपर्स की संख्या 223 है, जिन्हें सीएम की तरफ से इनाम दिया जाएगा. एक बड़े राज्य स्तरीय समारोह में छात्रों को ये सम्मान मिलेगा. छात्रों को एक लाख रुपये और टैबलेट के साथ एक मेडल और सम्मान पत्र भी दिया जाएगा. 

इन बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को मिलेगा इनाम

  • यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के 115 और इंटरमीडिएट के 23 छात्रों को इनाम दिया जाएगा 
  • सीबीएसई बोर्ड के 31 टॉपर
  • CISCE बोर्ड के 33 टॉपर
  • संस्कृत बोर्ड के 21 टॉपर

जिला स्तर पर भी होगी इनामों की बारिश

राज्य स्तर के अलावा जिलों में टॉप करने वाले छात्रों पर भी इनाम की बारिश होगी. यूपी के सभी 75 जिलों में भी अलग से सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे. इसमें जिलों के टॉप-10 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा. बताया गया है कि जिलों के कुल 1,459 मेधावी छात्रों को इसके लिए चुना गया है. इन सबी को 21-21 हजार रुपये, मेडल और सम्मान पत्र दिए जाएंगे. 

किताबें पढ़ने का शौक रखने वालों के लिए खास अवॉर्ड 

यूपी में ज्यादा किताबें पढ़ने वाले बच्चों को खास अवॉर्ड देने की तैयारी भी हो रही है. ऐसे बच्चे 'चैंपियन रीडर' कहलाएंगे.  यूपी के सरकारी प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में अब बच्चों को किताबें और अखबार पढ़ने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है. स्कूल की लाइब्रेरी से सबसे ज्यादा किताबें पढ़ने वाले छात्र को ये खास पुरस्कार दिया जाएगा. इसके लिए 'सुपर-20' और 'सुपर-30' रीडिंग चैलेंज शुरू किया जा रहा है. इसके अलावा सुबह छात्रों को अखबार पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. 

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा नहीं हुई लीक, चेयरमैन ने माना सर्वर हैक करने की हुई कोशिश

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Toppers Reward, UP Toppers Prize, Yogi Adityanath, UP Board Toppers Yogi Adityanath, UP Board Toppers Prize Money
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com