विज्ञापन

CBSE Date Sheet 2027: मैथ्स से लेकर साइंस तक, किस सब्जेक्ट में कितना गैप? ये रही पूरी PDF

CBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई ने 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस बार बड़े विषयों की परीक्षा में अच्छा खासा गैप दिया गया है.

CBSE Date Sheet 2027: मैथ्स से लेकर साइंस तक, किस सब्जेक्ट में कितना गैप? ये रही पूरी PDF
CBSE ने जारी की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट

CBSE की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी गई है. पिछले कई दिनों से बोर्ड के लाखों छात्र इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर पूरा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार एक दिन पहले यानी 16 फरवरी से परीक्षाओं की शुरुआत हो रही है. 10वीं की परीक्षाएं मार्च में ही खत्म हो जाएंगी, वहीं 12वीं के एग्जाम अप्रैल तक चलेंगे. आइए जानते हैं कि बड़े विषयों के बीच इस बार कितना गैप दिया गया है. 

कक्षा 10 की परीक्षाओं के बीच गैप

  • सबसे पहले पेंटिंग की परीक्षा 16 फरवरी 2027, मंगलवार को होगी. 
  • इसके बाद गणित का एग्जाम 17 फरवरी 2027 यानी ठीक अगले दिन है, हालांकि पेंटिंग कोई बड़ा सब्जेक्ट नहीं है. 
  • गणित की परीक्षा के अगले दिन यानी 18 फरवरी को होम साइंस की परीक्षा है
  • इसके बाद 22 फरवरी 2027, सोमवार को साइंस का एग्जाम होगा, 19 और 20 फरवरी को अन्य वोकेशनल विषय/छुट्टी के बाद, होम साइंस से करीब 3 दिन का गैप है.
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन/आईटी का एग्जाम 24 फरवरी 2027 को होगा. इसमें साइंस के बाद 1 दिन का गैप मिलेगा.
  • इंग्लिश का पेपर 26 फरवरी 2027, शुक्रवार को होगा. इसमें भी एक दिन का गैप दिया गया है. 
  • संस्कृत का पेपर 1 मार्च 2027, सोमवार को होगा. 27 फरवरी के बाद बीच में रविवार की छुट्टी मिलाकर 1 दिन का गैप है 
  • 2 मार्च को फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर एग्जाम होगा.
  • हिंदी का पेपर 3 मार्च 2027 को होगा. 
  • इस बीच 4, 5 और 6 मार्च को तेलुगु, रशियन, पर्सियन और बाकी अन्य भाषाओं की परीक्षा है.
  • हिंदी के बाद सोशल साइंस का एग्जाम 8 मार्च 2027 को है, इनमें करीब 4 दिन का गैप दिया गया है

CBSE Date Sheet PDF - 

CBSE Date Sheet 

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के बीच गैप

साइंस स्ट्रीम के विषयों का गैप

  • 12वीं के छात्रों को पहली परीक्षा फिजिक्स की देनी है, जो 16 फरवरी 2027 को होगी.
  • इसके बाद केमिस्ट्री का एग्जाम 27 फरवरी 2027 को है, जिसमें फिजिक्स के बाद 10 दिन का अच्छा गैप मिला है.
  • केमिस्ट्री के बाद 9 मार्च 2027 को मैथ्स का पेपर है, इसमें भी करीब 10 दिन का गैप मिल रहा है. 
  • बायोलॉजी का पेपर 25 मार्च को होगा, इसमें भी काफी अच्छा गैप मिल रहा है. 

कॉमर्स स्ट्रीम के विषयों का गैप

  • अकाउंटेंसी का एग्जाम 23 फरवरी 2027 को होगा.
  • 16 मार्च 2027 को इकोनॉमिक्स का एग्जाम है. अकाउंटेंसी के बाद इकोनॉमिक्स के लिए लगभग 20 दिन का लंबा गैप है.
  • बिजनेस स्टडीज का पेपर 1 अप्रैल 2027 को होगा, इकोनॉमिक्स के बाद बिजनेस स्टडीज के बीच लगभग 15 दिन का गैप मिलता है.

ह्यूमैनिटीज/आर्ट्स स्ट्रीम 

  • जियोग्राफी का एग्जाम 25 फरवरी 2027 को है. 
  • इतिहास यानी हिस्ट्री का पेपर 27 मार्च 2027 को होगा, जियोग्राफी के बाद हिस्ट्री की परीक्षा के बीच लगभग 29 दिन का गैप है.
  • पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा 19 मार्च 2027 को होगी.
  • सोशियोलॉजी का एग्जाम 30 मार्च 2027 को है. पॉलिटिकल साइंस और सोशियोलॉजी के बीच लगभग 10 दिन का गैप मिलता है.

यह भी पढ़ें | पंजाब से लेकर राजस्थान और दिल्ली तक, इन राज्यों में मिलती है UPSC-PCS की मुफ्त कोचिंग

यह भी पढ़ें | 'झारखंड सरकार अपने ही फैसले को नहीं कर पाई डिफेंड', JSSC CGL पर फैसले से भड़के प्रदर्शनकारी छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Date Sheet 2027, CBSE Date Sheet 2027 PDF Downoad Link, Cbse Date Sheet, CBSE Time Table
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com