विज्ञापन

CTET परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम देने वाले जरूर पढ़ लें ये जरूरी इंस्ट्रक्शन

एडमिट कार्ड 5 फरवरी, 2026 को जारी कर दिए गए हैं. कैंडिडेट्स CBSE की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले. एग्जाम दो शिफ्ट में होगा- सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक.

CTET परीक्षा आज से शुरू, एग्जाम देने वाले जरूर पढ़ लें ये जरूरी इंस्ट्रक्शन
एडमिट कार्ड के साथ ID प्रूफ न होने पर एग्जाम एंट्री नहीं मिलेगी.

CBSE CTET Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की और से आयोजित की जाने वाली CTET परीक्षा आज से शुरू हो रही हैं. ये परीक्षा कुल दो दिन यानी 7 और 8 फरवरी, 2026 को देशभर के 140 से ज्यादा शहरों में होगी. सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) देने वाले कैंडिडेट्स के लिए कुछ खास गाइडलाइंस भी CBSE ने जारी की है. अगर आप ये परीक्षा देने वाले हैं तो एक बार इन गाइडलाइंस पर नजर मार लें. ताकि एग्जाम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो. याद रखें कि गाइडलाइंस को फॉलो न करने पर डिसक्वालिफ़ाई भी किया जा सकता है.

कैंडिडेट्स के लिए ज़रूरी गाइडलाइंस
 

  1. कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ अपना ID प्रूफ भी लेकर जाना होगा. एडमिट कार्ड के साथ ID प्रूफ न होने पर एग्जाम एंट्री नहीं मिलेगी.
  2. एग्जाम सेंटर में मेटल की चीजें, किताबें, कागज, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फ़ोन, इयरफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, कैमरा, हेडफ़ोन, पेन ड्राइव, या खाने-पीने की चीजें ले जाना पूरी तरह मना है.
  3. एग्जाम सेंटर पर पेपर शुरू होने से कम से कम से 2 घंटे पहले पहुंचे.

एक पोस्ट करते हुआ CBSE ने कैंडिडेट्स को सलाह दी थी कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई CTET एग्जाम की तारीख, शिफ्ट और टाइमिंग को ध्यान से चेक कर लें. रिपोर्टिंग टाइम से काफी पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं. बोर्ड ने ज़ोर देकर कहा कि रिपोर्टिंग टाइम के बाद एंट्री की इजाज़त नहीं होगी, और एग्जाम शहर, सेंटर या तारीख में बदलाव की रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की जाएगी.

बता दें एडमिट कार्ड 5 फरवरी, 2026 को जारी कर दिए गए हैं.  कैंडिडेट्स CBSE इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.  एग्जाम दो शिफ्ट में होगा: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE CTET Exam Kab Se Hai, CTET Exam 2026, CTET Exam Timing, CTET Exam Date, CTET Exam Admit Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com