विज्ञापन

CTET 2026 Admit Card: जारी हो गए सीटेट के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

CBSE ने CTET 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. 7 और 8 फरवरी को होने वाली परीक्षा के लिए ctet.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड करें.

CTET 2026 Admit Card: जारी हो गए सीटेट के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड
CBSE ने 7-8 फरवरी 2026 को होने वाली सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.

CTET admit card out 2026 : अगर आपने भी सीटेट (CTET) परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, तो यह खबर आपके काम की है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने फरवरी 2026 में होने वाली 'सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट' (CTET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. अब आप आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- इंडिया पोस्ट GDS भर्ती की सर्किल वाइज वैकेंसी जारी, देखें किस राज्य में कितने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे 'CTET Admit Card 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (Date of Birth) और सिक्योरिटी पिन डालें.
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसमें अपनी फोटो और साइन को अच्छे से चेक कर लें.
  • सब कुछ सही होने पर इसे डाउनलोड करें और एग्जाम सेंटर ले जाने के लिए एक प्रिंटआउट निकलवा लें.

अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

कभी-कभी एडमिट कार्ड पर नाम की स्पेलिंग, फोटो या साइन में गलती हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराएं नहीं. तुरंत CTET यूनिट से संपर्क करें और इसे ठीक करवाएं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CTET Admit Card 2026, CBSE CTET Feb 2026, How To Download CTET Hall Ticket, CTET Exam Date 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com