विज्ञापन

CTET की परीक्षा कल से, जान लीजिए एग्जाम से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन्स, नहीं तो परीक्षा से हो सकते हैं बाहर

CTET 2026 की परीक्षा कल से शुरू हो रही है. सेंटर जाने से पहले ड्रेस कोड, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एंट्री टाइम के बारे में विस्तार से जानें ताकि आपको कोई परेशानी न हो.

CTET की परीक्षा कल से, जान लीजिए एग्जाम से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन्स, नहीं तो परीक्षा से हो सकते हैं बाहर
बोर्ड ने परीक्षार्थियों के कपड़े को लेकर कोई सख्त दिशा निर्देश नहीं जारी किए हैं, लेकिन आप किसी तरह की धातु की चीज न पहनें इसकी अनुमति नहीं हैं.

CTET Dress Code , Guidelines : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से कल से देश के 140 शहरों में सीटीईटी-2026 की परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है. केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (सीटीईटी) का आयोजन 7 और 8 फरवरी दो दिन होगा. बोर्ड की तरफ से इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने से पहले बोर्ड की तरफ से जारी गाइडलाइन्स के बारे में जानना जरूरी है आपके लिए, वरना आप एग्जाम हॉल से बाहर हो सकते हैं. तो बिना देर किए आइए जानते हैं. 

UPSC CSE 2026 Notification Out: इंतजार खत्म! IAS-IPS परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, बदल गए कैडर के नियम

सीटीईटी परीक्षा 2026 की गाइडलाइन्स - CTET Exam 2026 Guidelines

क्या ले जाने की है अनुमति

आपको परीक्षा में शामिल होने के लिए ओरिजनल एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ, ब्लू और ब्लैक पेन और पानी की बॉटल ले जाने की अनुमति है. 

इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री

आपको बता दें कि एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने के लिए आपके पास ओरिजनल एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ होना जरूरी है, तभी  प्रवेश मिल पाएगा. 

2 घंटे पहले पहुंचे
  • वहीं, आप एग्जाम सेंटर 2 घंटे पहले पहुंचे. पहले पेपर की रिपोर्टिंग टाइम 7 बजे से और दूसरे पेपर की रिपोर्टिंग साढ़ें 12 बजे होगी. यानी पहले पेपर में 9:30 के बाद दूसरे पेपर में 2:30 बजे के बाज एंट्री नहीं मिलेगी. 
जूलरी पहनकर न जाएं
  • बोर्ड ने परीक्षार्थियों के कपड़े को लेकर कोई सख्त दिशा निर्देश नहीं जारी किए हैं, लेकिन आप किसी तरह की धातु की चीज न पहनें इसकी अनुमति नहीं हैं.
ये समान हैं बैन

इसके अलावा मैटाइलिक आइटम, किताबें, कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री, पेंसिल बॉक्स, गोल्ड या आर्टिफिशियल ऑर्नामेंट्स, प्लास्टिक पाउच, पेंसिल, स्केल, लॉग टेबल., राइटिंग पैड, रबर, व्हाइटनर, कार्डबोर्ड, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, घड़ी, बटुआ, चश्मा कवर, हैंडबैग, मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, कैमरा,हेडफोन, पेन ड्राइव, पेजर, ब्लूटेछ डिवाइस, कैलकुलेटर, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, खाने पीने का सामान अंदर ले जाना बैन है.

दिव्यांगे के लिए अतिरिक्त समय

आपको बता दें कि दिव्यांगों के लिए अतिरिक्त समय और लेखक जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं और नियम जारी किए गए हैं. जारी गाइडलाइन के अनुसार, दिव्यांगता वाले उम्मीदवार जिन्हें लिखने में परेशानी होती है, उन्हें लेखक की हेल्प और प्रति घंटे 50 मिनट अधिक समय मिलेगा. लेकिन इस सुविधा के लिए उम्मीदवार उचित फॉर्मेट में जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड की प्रिंट जमा करना पड़ेगा. वहीं, दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए बड़े फॉन्ट में अलग से प्रश्न पत्र उपलब्धता कराया जाएगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com