विज्ञापन

CBSE Verification Result: री-इवैल्यूएशन में नहीं बढ़े नंबर? CBSE ने बताया अब क्या कर सकते हैं छात्र

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बीच ही जिन उम्मीदवारों ने वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था और जिनका रिजल्ट "No-change" आया है. वो बोर्ड के ऑफिस जाकर अपना रिजल्ट फिर से चेक करवा सकते हैं.

CBSE Verification Result: री-इवैल्यूएशन में नहीं बढ़े नंबर? CBSE ने बताया अब क्या कर सकते हैं छात्र
CBSE ने 12वीं की आंसर शीट की फिजिकल जांच की इजाज़त दी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव किया है. CBSE उन छात्रों को एक और मौका दे रही है जो अपने बोर्ड परीक्षा के नतीजों के बारे में ओर स्पष्टता चाहते हैं. CBSE ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है, "जिन उम्मीदवारों ने वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई किया था और जिनका रिजल्ट "No-change" आया है. उन्हें एक मौका दिया जाएगा,  वे चाहे तो संबंधित CBSE रीजनल ऑफिस में जाकर अपनी आंसर बुक चेक करवा सकते हैं. इसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा. CBSE ने ये बड़ा बदलाव इस बार ही किया गया है. इससे पहले छात्रों को वेरिफिकेशन के बाद आंसर शीट की फिजिकली चेंकिंग की सुविधा नहीं दी जाती थी.

री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी

नई व्यवस्था उन छात्रों को अधिक पारदर्शिता और स्पष्टता देगी जो वेरिफिकेशन के रिजल्ट से असंतुष्ट नहीं हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन भी छात्रों ने री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए आवेदन किया है, वो  अब अपना रिजल्ट चेक कर  सकते हैं. पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक छात्रों का रिजल्ट जारी किया गया है. सीबीएसई ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीबीएसई ने कक्षा 12 के लिए वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

रिजल्ट को चरणबद्ध तरीके में जारी किया जा रहा है और अब तक कुल प्राप्त आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं. बाकी आवेदनों के नतीजे भी चरणों में उपलब्ध होंगे और उम्मीद है कि पूरी प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी. छात्र अपने ‘लॉगिन क्रेडेंशियल्स' का इस्तेमाल करके सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अपडेट नंबर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-CBSE ने क्लास 12वीं के 87% छात्रों के री-इवैल्यूएशन नतीजे किए जारी, बाकी बच्चों का रिजल्ट आएगा जल्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE 12 Re-evaluation, CBSE 12 Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com