DigiLocker CBSE Result Activation: CBSE 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. डिजीलॉकर की तरफ से रिजल्ट को लेकर बड़ा संकेत दिया गया है, इसकी वेबसाइट पर सीबीएसई 12वीं का लिंक दिखने लगा है और लिखा है कि रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कॉपियों की चेकिंग पूरी कर चुका है, जिसके बाद अब रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. इस साल कुल 18,59,551 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच हुई थीं.
रिजल्ट कब तक आएगा?
डिजीलॉकर आमतौर पर तभी वेबसाइट के पहले पेज पर बोर्ड रिजल्ट को दिखाता है, जब रिजल्ट जारी होने वाला हो. ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट आज ही जारी कर दिया जाएगा. सीबीएसई की तरफ से कभी भी रिजल्ट को लेकर पहले से सूचना नहीं दी जाती है. ऐसे में रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
Digilocker पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी तुरंत लिंक एक्टिवेट हो जाएगा.
- डिजीलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) का इस्तेमाल कर लॉग-इन करें
- होम पेज पर 'Education' सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें
- अब Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें
- 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे यहां से डाउनलोड कर लें.
सबसे पहले कहां जारी होगा रिजल्ट?
सीबीएसई का रिजल्ट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके साथ ही उमंग ऐप पर भी छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं. छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें. बताया जा रहा है कि रिजल्ट 12 बजे के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है.
ये हैं देश के सबसे महंगे स्कूल, फीस सुनकर हैरान हो जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं