विज्ञापन

ये हैं देश के सबसे महंगे स्कूल, फीस सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

Most Expensive School In India : देश के कई प्रीमियम और इंटरनेशनल स्कूलों की सालाना फीस 3 लाख से 17 लाख रुपये तक है. ये स्कूल हाई लेवल एजुकेशन और सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं.

ये हैं देश के सबसे महंगे स्कूल, फीस सुनकर हैरान हो जाएंगे आप
मसूरी में मौजूद यह स्कूल इस लिस्ट का सबसे महंगा स्कूल है, जहां सालाना फीस 15 से 17 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.

Most Expensive School In India : शिक्षा बच्चों के भविष्य को दिशा देने और उनके पर्सनालिटी को निखारने में अहम भूमिका निभाती है. यही कारण है कि देश में कई प्रीमियम स्कूल तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जहां केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के करिकुलम और ओवरऑल ग्रोथ पर खास ध्यान दिया जाता है. इन स्कूलों का माहौल बच्चों को ग्लोबल लेवल के लिए तैयार करता है. हालांकि, यहां एडमिशन लेना आसान नहीं है क्योंकि इनकी फीस काफी ज्यादा होती है. आइए एक नजर डालते हैं देश के सबसे महंगे स्कूलों पर - 

वुडस्टॉक स्कूल
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: wikipedia

मसूरी में मौजूद यह स्कूल इस लिस्ट का सबसे महंगा स्कूल है, जहां सालाना फीस 15 से 17 लाख रुपये तक पहुंच जाती है.

मेयो कॉलेज
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: wikipedia (1895 image)

अजमेर में स्थित यह स्कूल देश का जाना-माना हेरिटेज बोर्डिंग स्कूल है. यहां फीस करीब 12 से 15 लाख रुपये सालाना तक जाती है.

गुड शेफर्ड इंटरनेशनल स्कूल
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: google image

ऊटी में नीलगिरी की पहाड़ियों पर स्थित यह स्कूल ग्रेड के अनुसार 6 से 15 लाख रुपये तक फीस लेता है.

सिंधिया स्कूल
Latest and Breaking News on NDTV

सिंधिया राजघराने ने ग्वालियर में इस स्कूल की नींव रखी थी. यह स्कूल शिक्षा, खेल और संस्कृति के लिए जाना जाता है. इसकी फीस लगभग 12 लाख रुपये सालाना है.

दून स्कूल 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: wikipedia

यह देश के सबसे प्रीस्टीजियस और महंगे स्कूलों में गिना जाता है. देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी ने यहीं से पढ़ाई की थी. देहरादून में स्थित इस स्कूल की फीस 11 लाख रुपये तक है. 

इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल
Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई का इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल एक इंटरनेशनल स्कूल है, जहां ग्लोबल लेवल की पढ़ाई कराई जाती है. इसकी सालाना फीस लगभग 10 लाख रुपये तक है.

स्टोनहिल इंटरनेशनल स्कूल 
Latest and Breaking News on NDTV

बेंगलुरु में मौजूद यह स्कूल इंटरनेशनल करिकुलम को फॉलो करता है. यहां बच्चों की ओवरऑल ग्रोथ पर फोकस किया जाता है. इसकी फीस लगभग 9 लाख रुपये सालाना है.

वेलहम गर्ल्स स्कूल
Latest and Breaking News on NDTV

यह स्कूल देहरादून में है, जो अकैडमिक और सोशल डेवलपमेंट पर खास ध्यान देता है. यहां पढ़ाई की सालाना फीस करीब 8.5 लाख रुपये तक है.

बिशप कॉटन स्कूल
Latest and Breaking News on NDTV

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित बिशप कॉटन स्कूल देश के सबसे पुराने और लोकप्रिय बोर्डिंग स्कूलों में से एक है. हिल स्टेशन में स्थित इस स्कूल की सालाना फीस लगभग 4.1 से 4.8 लाख रुपये के बीच है.

विद्या निकेतन बिड़ला पब्लिक स्कूल
Latest and Breaking News on NDTV

विद्या निकेतन बिड़ला पब्लिक स्कूल राजस्थान के पिलानी में मौजूद है. इसे बिड़ला परिवार ने शुरू किया था. इस स्कूल की सालाना फीस लगभग 3 लाख रुपये है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com