सीबीएसई 10वीं की दूसरी (2nd) बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि उसके आधार पर ही वो आगे की अपनी पढ़ाई को सही दिशा में ले जा सकेंगे. कुछ स्टूडेंट्स को तो डर भी सता रहा है कि अगर वो दूसरे बोर्ड एग्जाम में पास नहीं हो पाए, तो आगे फिर क्या होगा? क्या बोर्ड उन्हें फिर तीसरा मौका देगा? यह सवाल केवल छात्रों का नहीं बल्कि उनके अभिभावकों का भी है कि अगर उनका बच्चा दूसरे बोर्ड में फेल हो जाता है तो फिर आगे क्या रास्ता बचता है. बच्चों और उनके पेरेंट्स के मन में चल रहे इस अहम सवाल का जवाब इस आर्टिकल में हम देने जा रहे हैं.
अगर इस बार भी फेल हुए, तो क्या होगा?
बोर्ड के नियम के अनुसार, जो छात्र मुख्य परीक्षा में फेल थे और इस दूसरी परीक्षा में भी पास नहीं हो पाए, उन्हें फेल ही माना जाएगा. ऐसे छात्रों के पास अब इस साल कोई और ऑप्शन नहीं है. उन्हें अगले साल यानी 2027 दोबारा से बोर्ड परीक्षा में बैठना होगा.
दोनों परीक्षाओं में से जिसमें ज्यादा नंबर, वही माना जाएगा फाइनल
बोर्ड के नियमों के मुताबिक, मुख्य परीक्षा और इस दूसरी परीक्षा में से जिस भी एग्जाम में छात्र के ज्यादा नंबर आएंगे, उसे ही फाइनल माना जाएगा. रिजल्ट आने के बाद आपकी फाइनल मार्कशीट आपके स्कूल भेज दी जाएगी, जहां से आप इसे ले सकेंगे.
कब आएगा 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही दूसरी बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है. जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. इसके अलावा, छात्र डिजीलॉकर (DigiLocker) की वेबसाइट से भी अपना परिणाम और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे.
How to Check CBSE 10th Result : रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले सीबीएसई की वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर 'CBSE 10th 2nd Board Result 2026' के लिंक पर क्लिक करिए
- अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और सिक्योरिटी पिन डालिए.
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा, इसे डाउनलोड कर लीजिए.
विदित है कि इस साल सीबीएसई की मेन एग्जाम में करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिसमें से 93.70 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए. इसके बाद जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं थे या फेल हो गए थे, उनके लिए सीबीएसई ने 15 मई से 21 मई तक दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी. इस परीक्षा में लगभग 6.8 लाख छात्रों ने भाग लिया था.
यह भी पढें- Kendriya Vidyalaya में अब क्लास 6 और 9 में संस्कृत पढ़ना होगा और आसान, KVS ने जारी किया नया नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं