CAT 2026 Exam Day Guidelines: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 29 नवंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी. परीक्षा लगभग 170 शहरों में तीन सेक्शन में ली जाएगी. इसमें Verbal Ability and Reading Comprehension (VARC), Data Interpretation and Logical Reasoning (DILR) और Quantitative Ability (QA) शामिल हैं. बता दें कि परीक्षा कुल दो घंटे की होगी और इसे तीन शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा.
पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 4:30 बजे से 6:30 बजे तक चलेगी. अगर आप भी देश के प्रतिष्ठित आईआईएम संस्थानों में दाखिला लेने के लिए यह एग्जाम देने जा रहे हैं, तो इससे पहले परीक्षा से जु़ड़ी जरूरी गाइडलाइन्स जान लीजिए.
एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाएं?
उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर्स पर CAT एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी जरूर ले जानी होगी. डिजिटल एडमिट कार्ड से एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा, उम्मीदवारों को एक ओरिजनल आईडी कार्ड भी साथ रखना होगा. बता दें कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे सरकारी पहचान पत्र स्वीकार किए जाएंगे.
ड्रेस कोड का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को सादे कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. मेटल वाली ज्वेलरी, घड़ी, चेन, ब्रेसलेट या अन्य एक्सेसरीज़ पहनने से बचना चाहिए. ऐसे कपड़े पहनें जिनमें ज्यादा पॉकेट या मेचल के हिस्से न हों ताकि फ्रिस्किंग में समय न लगे.
ये सामान बिल्कुल न ले जाएं
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की इजाजत नहीं होगी.
परीक्षा केंद्र पर पेन और रफ शीट उपलब्ध कराई जाएंगी, इसलिए स्टेशनरी का समान अपने साथ न ले जाएं. उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान इनविजिलेटर्स (Invigilators) के गाइडलाइन्स का पालन करना होगा और परीक्षा समाप्त होने तक अपनी सीट पर बैठे रहना होगा.
यह भी पढ़ें- UPPSC PCS 2025 में मेधावी अभ्यर्थियों को नहीं मिला हक? हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया रिजल्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं