विज्ञापन

BPSC AEDO Cancelled: AEDO की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल की कोशिश, 32 उम्मीदवारों के खिलाफ BPSC का तगड़ा एक्शन

BPSC AEDO Cancelled: इस मामले में की गई जांच में पाया गया कि ब्लूटूथ डिवाइस और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करके संगठित तरीके से नकल की कोशिश हुई. पुलिस ने इस मामले में लगभग 6 जिलों में 8 FIR दर्ज की है और अभी तक कुल 36 गिरफ्तारियां हुईं हैं.

BPSC AEDO Cancelled: AEDO की परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल की कोशिश, 32 उम्मीदवारों के खिलाफ BPSC का तगड़ा एक्शन
BPSC AEDO cancelled Exam: AEDO परीक्षा 14–21 अप्रैल को हुई थी.

BPSC AEDO Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने  इस साल  14 से 21 अप्रैल 2026 के बीच हुई सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की परीक्षा को  रद्द कर दिया है. ये कदम  परीक्षा के दौरान की गई cheating के प्रयासों के चलते उठाया गया है. बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी. साथ ही ये भी बताया कि जिन 32 उम्मीदवारों ने एग्जाम के दौरान चीटिंग की , उनके खिलाफ क्या एक्शन लिया गया है. 

नकल करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ क्या लिया गया एक्शन 

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ के जरिए नकल करने के प्रयास का खुलासा किया. बिहार लोक सेवा आयोग ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि   प्रशासन ने इसके खिलाफ कार्रवाई की है. आयोग ने गड़बड़ी और साजिश में शामिल 32 अभ्यर्थियों की पहचान की. इनके खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए इनको आगामी परीक्षाओं के लिए प्रतिबंधित कर दिया है. यानी अब ये बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

इस साल आयोजित हुई BPSC AEDO परीक्षा में  करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. परीक्षा 14 अप्रैल शुरू हुई थी जो कि 21 अप्रैल तक चली थी. एग्जाम कुल  9 पालियों में हुआ था.

36 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में आयोग ने 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया. कुल मिलाकर 8 FIR दर्ज की गई हैं, जो कि 6 जिलों में हुआ है. अभी तक की जाचं में मुंगेर से तार जुड़े होने की बात सामने आई है. साथ ही एक WhatsApp नेटवर्क का भी पता चला है. 

अब कब होगा BPSC AEDO का एग्जाम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने  सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की परीक्षा की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की है. रद्द की गई परीक्षा की  नई तारीख की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर ही परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC AEDO Exam, BPSC AEDO Exam Bluetooth, Bpsc Aedo Exam Cancelled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com