अगर आप JEE या NEET की तैयारी कराने का एक्सपीरियंस रखते हैं और किसी अच्छे कोचिंग संस्थान में पढ़ा चुके हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने पटना में शुरू होने वाले नए मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम के लिए एक्सपीरियंस टीचर्स से आवेदन मांगे हैं. सिलक्ट होने वाले शिक्षकों को अच्छा मानदेय, परफोर्मेंस के आधार पर ईयरली इंक्रिमेंट और लंबे समय तक काम करने का मौका मिलेगा. आवेदन ऑनलाइन और ईमेल, दोनों तरीकों से किए जा सकते हैं.
10 स्कूलों में शुरू होगी मुफ्त JEE-NEET कोचिंग
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के 10 अलग-अलग स्कूलों में 10वीं पास होनहार छात्र-छात्राओं के लिए नॉन रेसिडेंशियल मुफ्त JEE और NEET कोचिंग शुरू करने जा रही है. इसके लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और बायोलॉजी के योग्य और एक्सपीरियंस शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ईमेल computeritcellbseb@gmail.com पर आवेदन भेज सकते हैं. इसके अलावा coaching.biharboardonline.com पर उपलब्ध लिंक ‘Teachers for 10 New Non Residential Free Coaching At Patna' के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
कितना मिलेगा मानदेय?
इन पदों के लिए मिनिमम एजुकेशनल क्वालिफिकेशन M.Sc., B.Tech या M.Tech रखी गई है. साथ ही किसी रेप्यूटेड JEE या NEET कोचिंग संस्थान में संबंधित सब्जेक्ट पढ़ाने का कम से कम 5 साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है. एक्सपीरियंस शो करने के लिए केंडिडेट को संस्था का सेलेरी सर्टिफिकेट देना होगा. इसके अलावा एप्लीकेंट को पिछले पांच सालों में किसी एक साल के दौरान किसी अच्ची कोचिंग संस्थान से कम से कम 12 लाख रुपये साला या 1 लाख रुपये मंथली सेलेरी मिली होना चाहिए.
#BSEB #BiharBoard #Bihar pic.twitter.com/qDjI6mTwA3
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 2, 2026
आवेदन के समय सैलरी स्लिप या पिछले तीन सालों का इनकम रिटर्न भी जमा करना होगा. सिलेक्टेड शिक्षकों को अधिकतम 2000 रुपये प्रति घंटे तक का मानदेय मिलेगा. अच्छे प्रदर्शन पर हर साल 5 से 10 प्रतिशत तक मानदेय बढ़ाया जा सकता है. शुरुआती कार्यादेश दो साल के लिए होगा. जिसे जरूरत पड़ने पर 11-11 महीने के लिए बढ़ाया जा सकेगा.
ऐसे होगा चयन
कैंडिडेट का सिलेक्शन अप्लीकेशन की स्क्रूटनी के बाद रिटन एग्जाम, डेमो क्लास और इंटरव्यू के बेसिस पर होगा. इंटरव्यू 12 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, सिन्हा लाइब्रेरी रोड, पटना में आयोजित किया जाएगा. पटना के बाहर से आने वाले उम्मीदवारों को इकोनॉमी क्लास का टिकट या रेल के एसी कोच के फेयर का 70 प्रतिशत इंटरव्यू के दिन ही वापस किया जाएगा.
ये भी पढ़ें - बिहार में हजारों शिक्षकों की नौकरी पर खतरा, 18 महीने का डीएलड कोर्स क्यों बना मुसीबत, जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं