विज्ञापन

Bihar Board 12th Result 2026: समस्तीपुर से नवादा तक... इन जिलों से निकले सबसे ज्यादा Toppers, यहां देखें लिस्ट

Bihar Board 12th District Wise Topper List 2026 : बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की डिस्ट्रिक्ट वाइज टॉपर लिस्ट यहां देखें. समस्तीपुर के आदित्य, गया की निशु और पटना की अदिति ने किया टॉप. जानें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉप-5 जिलों के नाम.

Bihar Board 12th Result 2026: समस्तीपुर से नवादा तक... इन जिलों से निकले सबसे ज्यादा Toppers, यहां देखें लिस्ट
चाहे साइंस हो, आर्ट्स हो या कॉमर्स बेटियों और बेटों ने मिलकर बिहार का मान बढ़ाया है.

Bihar Board 12th District Wise Topper List  2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के परिणाम आज जारी कर दिए हैं. इस बार के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती. छोटे कस्बों और गांवों के सरकारी स्कूलों से निकले छात्र-छात्राओं ने स्टेट टॉपर की लिस्ट में अपनी जगह बनाकर सबको चौंका दिया है. बता दें चाहे साइंस हो, आर्ट्स हो या कॉमर्स बेटियों और बेटों ने मिलकर बिहार को गौरवान्वित किया है. 

ऐसे में आइए जानते हैं किस जिले ने मारी बाजी और कौन बना इस साल का Bihar Topper

साइंस स्ट्रीम

समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने किया कमाल

साइंस स्ट्रीम की बात करें तो इस बार समस्तीपुर जिले का दबदबा रहा. आदित्य प्रकाश अमन ने 500 में से 481 अंक (96.20%) हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है. बता दें आदित्य उच्च माध्यमिक विद्यालय पंध के स्टूडेंट हैं.

वहीं, दूसरे स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया है. जी हां, सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी दोनों ने 479 अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है. जबकि बेगूसराय की अनामिका कुमारी तीसरे स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

साइंस टॉप 5 की लिस्ट
रैंकनामजिलास्कूलमार्क्स/ परसेंटेज (%)
 
1आदित्य प्रकाश अमनसमस्तीपुरउच्च माध्यमिक विद्यालय पंध481 (96.20%)
2साक्षी कुमारी और सपना कुमारीसीतामढ़ी से साक्षी और नवादा से सपना    साक्षी कुमारी H/S मजरगंज/  सपना कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय नवादिह नवादा 479 (95.80%)
 
3सपना कुमारीनवादाउ.मा. विद्यालय नवादिह 479 (95.80%)

 
4अनामिका कुमारी  बेगूसरायउच्च विद्यालय मिथानी478 (95.60%)
 
5सत्यम कुमारदरभंगाउ.मा. विद्यालय सनाहुर476 (95.20%)

आर्ट्स स्ट्रीम

गया की निशु कुमारी बनीं 'कला' की महारथी

कला संकाय (Arts) में गया जिले की निशु कुमारी ने बाजी मारी है. निशु ने 479 अंक (95.80%) के साथ टॉप किया. दिलचस्प बात यह है कि आर्ट्स की मेरिट लिस्ट में काफी विविधता देखने को मिली है. इसमें गया, सीतामढ़ी, लखीसराय और पूर्णिया जैसे जिलों के छात्रों ने टॉप-2 में जगह बनाई.

दरभंगा जिले का प्रदर्शन आर्ट्स में काफी शानदार रहा है, जहां से टॉप-5 में तीन छात्रों ने अपनी जगह पक्की की है.

आर्ट्स टॉपर्स के नाम

रैंक 1

निशु कुमारी (गया) - 479 अंक (यशवंत इंटर स्कूल खुजर्सराय गया) 95.80% 

रैंक 2

सिद्धि शिखा (प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बैरगनिया सीतामढ़ी), चंद्रदीप कुमार (सैदाबिघा लखीसराय स्कूल), मोहम्मद लकी अंसारी (गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जिला स्कूल पूर्णिया) - इन तीनों ने 478 अंक और 95.60% के साथ दूसरी रैंक पर कब्जा किया है. 

रैंक 3

नसरीन परवीन (उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बोरवाल पश्चिम चंपारण), सैयां अंसारी (H/S करैपारशुराय नालंदा), निशु कुमारी (सेकेंडरी स्कूल बरुआरा दरभंगा), आदर्श (श्री दुर्गा उच्च विद्यालय सीतौली सहरसा) -  इन चारों ने 477 अंक और 95.40% के साथ तीसरे स्थान पर जगह बनाई है. 

कॉमर्स स्ट्रीम

राजधानी पटना का एकतरफा जलवा

वहीं, Commerce के रिजल्ट पर नजर डालें तो यहां पटना का दबदबा साफ नजर आता है. अदिति कुमारी ने 480 अंक (96.00%) के साथ पूरे बिहार में टॉप किया है. कॉमर्स के टॉप-3 स्थानों पर पूरी तरह से पटना की बेटियों का कब्जा रहा. वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी ने चौथे स्थान पर रहकर पटना के एकाधिकार को चुनौती देने की कोशिश की है.

कॉमर्स टॉप-5 की लिस्ट
रैंकनामजिलास्कूल  अंक (%)
1अदिति कुमारीपटनासेंट जेवियर्स H/S480 अंक (96.00 %) 
2माही कुमारीपटनाकमला नेहरू बालिका हाई स्कूल476 (95.20%)
3निशिका श्रीपटनाबैंकिपुर गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल475 अंक (95.00%)
4मानवी कुमारी (वैशाली) & श्रेया कुमारी नवादा/वैशाली राजकीयकृत उच्च विद्यालय देसी वैशाली/  +2 हाई स्कूल पकरीबरावन नवादा474 अंक (94.80%)
 
5वारिशा नौशाद & हर्षिकापटनाअयूब उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल महेंद्रू पटना/ S.R.P कॉलेज बालकिशुनगंज पटनासिटी पटना472 अंक (94.40%)

किस जिले से निकले कितने टॉपर?

बिहार बोर्ड के ये नतीजे दर्शाते हैं कि शिक्षा का स्तर अब हर जिले में सुधर रहा है:

साइंस

यहां समस्तीपुर, सीतामढ़ी, नवादा और बेगूसराय जैसे जिलों ने बढ़त बनाई.

आर्ट्स

इसमें गया और दरभंगा का प्रदर्शन सबसे सराहनीय रहा, साथ ही पूर्णिया और चंपारण ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

कॉमर्स

इस संकाय में पटना अभी भी एजुकेशन हब बना हुआ है, जहां के टॉप स्कूलों के बच्चों ने रैंक हासिल की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com