Bihar Board Class 12th 2026: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आज आखिरकार खत्म हो गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार के नतीजों ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बिहार में लड़कियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. बिहार बोर्ड की तरफ से बताया गया कि कुल 26 टॉपर्स हैं, जिन्हें इनाम दिया जाएगा. सबसे खास बात ये है कि टॉपर्स में 19 लड़कियां हैं
12वीं बोर्ड में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स का सक्सेस मंत्रा
- बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस साल विज्ञान में समस्तीपुर जिले के आदित्य प्रकाश अमन ने टॉप किया है, उन्हें 481 नंबर मिले हैं. उनके साथ सीतामढ़ी और नावाद की छात्राएं साक्षी कुमारी और सपना कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है.
- आर्ट्स में गया जिले की निशु कुमारी ने 489 अंक प्राप्त करके टॉप किया है. सिद्धि शुक्ला, चंद्रदीप कुमार और लकी अंसारी ने 478 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है.
- कॉमर्स में अदिति कुमारी ने टॉप किया है, उन्होंने 480 अंक प्राप्त किए हैं. इसके साथ पटना की मौनी कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है.
BSEB 12th रिजल्ट चेक करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'BSEB Inter Result 2026' वाले लिंक को ढूंढें और क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड भरें.
- सबमिट या 'View' बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट SMS से कैसे देखें
- अगर इंटरनेट नहीं चल रहा, तो अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में लिखें BIHAR12 RollNumber
- अब इस मैसेज को 56263 पर भेज दें.
- आपका रिजल्ट तुरंत मैसेज में आ जाएगा.
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- आप Bihar Board Class 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करने पर बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.
बिहार बोर्ड 12वीं में कितने नंबर पर पास माने जाएंगे
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, आपको हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे. अगर आप एक या दो विषय में फेल हो गए हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. बोर्ड आपको कंपार्टमेंटल एग्जाम का मौका देगा, जिससे आपका साल बच जाएगा. इसकी जानकारी बोर्ड की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी.
यहां देखें लाइव अपडेट्स - BSEB, Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 12वीं में साइंस और कॉमर्स में लड़कियों ने किया TOP
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं