Bihar Board Result Out 2026 : बिहार बोर्ड ने आज 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार कुल मिलाकर पासिंग पर्सेंटेद 85.19 प्रतिशत रहा. जिसमें से लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 86.23 है और लड़कों का 84.09 है. आंकड़ों को देखते हुए पिछले बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है. पिछली बार की तरह इस बार भी आर्टस स्ट्रीम में लड़कियों को दबदबा बना रहा.
बोर्ड द्वारा जारी नतीजों के अनुसार साइंस में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 मार्क्स (96.20%) के साथ टॉप किया है. आर्ट्स में रितु कुमारी ने 489 मार्क्स (95.8%) के साथ टॉप किया है. कॉमर्स में निशु कुमारी ने 470 मार्क्स (96.0%) के साथ टॉप किया है.
रिजल्ट आने के तुरंत बाद छात्र इंटरनेट से अपनी 'प्रोविजनल मार्कशीट' डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन कॉलेज में एडमिशन और भविष्य के दस्तावेजों के लिए ओरिजिनल मार्कशीट की आवश्यकता होती है. ऐसे में आइए जानते हैं ओरिजनल मार्कशीट की हार्ड कॉपी कितने दिनों में छात्रों को मिल जाएगी.
कितने दिन में मिल जाएगी ओरिजनल मार्कशीट
बिहार बोर्ड के नियमों और पिछले रुझानों के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट संबंधित स्कूलों और कॉलेजों में भेज दिए जाते हैं.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट के दो हफ्ते बाद अपने स्कूल या कॉलेज के प्रींसिपल से संपर्क करें. मार्कशीट प्राप्त करने के लिए आपको अपना एडमिट कार्ड (Roll Code & Roll Number) साथ ले जाना जरूरी होगा.
मार्कशीट लेने जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- मार्कशीट मिलते ही अपने नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि की स्पेलिंग जरूर चेक करें.
- सुनिश्चित करें कि मार्कशीट पर आपके कॉलेज के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और आधिकारिक मुहर लगी हो.
- अगर आपको तुरंत मार्कशीट की जरूरत है, तो आप बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा 'डिजिलॉकर' से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, जो हर जगह मान्य होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं