विज्ञापन

Bakrid School Holiday: बकरीद के मौके पर यूपी से दिल्ली तक, जानें कहां-कहां बंद हैं स्कूल और कॉलेज

दिल्ली से लेकर कर्नाटक तक में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है. इस मौके पर सभी सरकारी व निजी स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं. सुप्रीम कोर्ट में पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई घोषित की गई थी. लेकिन इसे बदलकर भी 28 मई कर दिया गया है.

Bakrid School Holiday: बकरीद के मौके पर यूपी से दिल्ली तक, जानें कहां-कहां बंद हैं स्कूल और कॉलेज
कॉलेजों के अलावा आज बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रहने वाले हैं.

आज यानी 28 मई 2026 गुरुवार को देशभर के अधिकांश राज्यों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) मनाई जा रही है. इस साल बकरीद की तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन देखने को मिला. दरअसल सरकारी कैलेंडर में पहले ये छुट्टी 27 मई को दी गई थी. जिसे बाद में बदलकर 28 मई कर दिया गया. हालांकि कई राज्य ऐसे हैं, जहां पर 27 मई को ही सरकारी अवकाश दिया गया. वहीं कुछ ही राज्यों ने बकरीद की तारीख को बदलकर 28 मई किया है. आज देश के अधिकांश राज्य में बकरीद मनाई जा रही है और इस मौके पर स्कूल से लेकर सरकारी दफ्तर बंद हैं.  

कहां-कहां बंद हैं स्कूल और कॉलेज

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के सभी सरकारी व निजी स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं. पश्चिम बंगाल में 26 और 27 मई की दो दिवसीय बकरीद की छुट्टी थी, जिसे घटाकर एक दिन कर दिया गया है. इस राज्य में 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई जाएगी और स्कूल से लेकर कॉलेज तक बंद रहेंगे. केरल में तो दो दिन स्कूल बंद रहेंगे. यहां की सरकार ने  27 और 28 मई दोनों दिन का अवकाश घोषित किया है.

वहीं हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 27 मई को बकरीद मनाई जा चुका है. हालांकि इन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए यहां स्कूल पहले से बंद ही हैं. सुप्रीम कोर्ट में पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई थी. जिसे बदलकर बाद में 28 मई कर दिया गया है.  इसी तरह से कार्मिक मंत्रालय ने ईद-उल-अजहा की छुट्टी को बदलकर  28 मई, 2026 कर दिया. उत्तर प्रदेश सकरा ने भी नोटिफिकेशन जारी कर ईद-अल-अजहा का अवकाश 28 मई कर दिया है.  स्कूल के अलावा आज के दिन  बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रहने वाले हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com