विज्ञापन

IAS अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पूछे GK के ये 10 सवाल, क्‍या आप जानते हैं जवाब?

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र जनरल नॉलेज की भी तैयारी करते हैं. इससे संबंधित प्रश्‍न लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं. कुछ इसी तरह के 10 प्रश्‍न भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पूछे हैं.

IAS अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पूछे GK के ये 10 सवाल, क्‍या आप जानते हैं जवाब?

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र जनरल नॉलेज की भी तैयारी करते हैं. इससे संबंधित प्रश्‍न लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं. कुछ इसी तरह के 10 प्रश्‍न भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पूछे हैं. ये प्रश्‍न ना केवल जानकारी बढ़ाते हैं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विशेषताओं को भी उजागर करते हैं. इससे जुड़ा एक पोस्‍ट माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने एक्स पर भी शेयर किया है. आइए जानते हैं ये दस प्रश्न कौन से हैं और लेख के अंत में आप इनके जवाब भी जान पाएंगे. 

क्‍या आप जानते हैं इन सवालों के जवाब- 

1. हिन्दुस्तान में पहली हवाई जहाज की उड़ान किन दो स्थानों के बीच हुई थी?
2. डिग्गी पैलेस में हर वर्ष कौन सा मशहूर आयोजन होता है?
3. चिकन मन्चूरियन व्यंजन का ईजाद चीन में नहीं, बल्कि हिन्दुस्तान में हुआ था। उस जगह का नाम बताएं?
4. यादों की बारात फिल्म में किस मशहूर अभिनेता द्वारा बाल कलाकार के रूप में पहली बार काम किया गया था?

ऐसे देश जो बदल चुके हैं अपना नाम, तीसरे वाले ने अमेरिका की नाक में दम कर दिया है
 

5. हिन्दुस्तान के किस शहर का शाब्दिक अर्थ वास्तव में ‘उबले हुए बीन्स का शहर' होता है?
6. परम वीर चक्र आज तक केवल एक वायु सेना अधिकारी को मिला है। उनका क्या नाम है?
7. हिन्दुस्तान की पहली लोकसभा महिला अध्यक्ष कौन थीं?
8. जब शाहरुख खान ने टीवी में अपना पहला किरदार निभाया था, तो उस किरदार का क्या नाम था?
9. किस मशहूर एंटीसेप्टिक क्रीम को आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार ‘हाथी वाला क्रीम' कहते हैं, क्योंकि उसके लोगो में हाथी बना है?
10. हिन्दुस्तान के सबसे अधिक समय तक प्रसारित किए जाने वाले टेलीविजन कार्यक्रम का क्या नाम है?

गूगल पर क्‍या कुछ सर्च नहीं किया होगा आपने, पर क्‍या जानते हैं Google की फुल फॉर्म?


जानें प्रश्‍नों के उत्‍तर- 

1. इलाहाबाद (अब प्रयागराज) और नैनी के बीच
2. जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल
3. क्रिकेट क्‍लब ऑफ इंडिया, मुंबई में 
4. आमिर खान
5. बेंगलुरु 
6. निर्मलजीत सिंह सेखों
7. मीरा कुमार
8. अभिमन्यु राय
9. बोरोलीन
10. कृषि दर्शन 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
GK Questions, Gk Questions And Answers, Gk Questions And Answers In Hindi, GK Questions For All Competitive Examinations, GK Questions In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com