विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2018

केजरीवाल का यशवंत सिन्हा से आग्रह - आप लोकसभा चुनाव लड़िए!

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा से सीधा चुनाव लड़ने का आग्रह किया.

केजरीवाल का यशवंत सिन्हा से आग्रह - आप लोकसभा चुनाव लड़िए!
यशवंत सिन्‍हा और शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के साथ दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल
नोएडा: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP के वरिष्ठ लेकिन आजकल नाराज चल रहे नेता यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने का आग्रह किया है. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में आम आदमी पार्टी की जन अधिकार रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा से सीधा चुनाव लड़ने का आग्रह किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'यशवंत सिन्हा जी आप कुछ समय पहले कह चुके हैं कि आप चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि अगर आप जैसे अच्छे लोग चुनाव नहीं लड़ेंगे तो फिर चुनाव लड़ेगा कौन?' इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं जानता से पूछता चाहता हूं कि क्या यशवंत सिन्हा जी को चुनाव लड़ना चाहिए?' जनता ने कहा 'हां लड़ना चाहिए'.

हालांकि यशवंत सिन्हा ने अरविंद केजरीवाल के इस प्रस्ताव का फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है लेकिन केजरीवाल से पहले इस रैली को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और उनको एक प्रकाश पुंज की तरह बताया. आपको बता दें कि वरिष्ठ बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे हैं और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोल रहे हैं. पिछले कुछ समय में आम आदमी पार्टी के साथ उनकी नजदीकी जगजाहिर है.

बेटे जयंत के बर्थडे पर यशवंत सिन्हा ने तोड़ा BJP से नाता, दलगत राजनीति से लिया संन्यास

जहां तक बात आम आदमी पार्टी की है तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आम आदमी पार्टी दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए कुल 7 सीटों में से 5 पर अपने प्रभारी नियुक्त कर चुकी है और माना जा रहा है कि यह पांच प्रभारी ही असल में 5 उम्मीदवार हैं जो चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं. ऐसे में 2 सीटों पर अभी तक आम आदमी पार्टी ने प्रभारी की घोषणा नहीं की है ये हैं नई दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली. अभी तक कि पार्टी की रणनीति के अनुसार AAP देश मे 80-100 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जिसमें दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की सभी लोकसभा सीटें शामिल हैं.

VIDEO: BJP के बागी नेता यशवंत सिन्‍हा ने बनाया राष्‍ट्रीय मंच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
दिल्ली : तिलक नगर के घर में मिला जिम ट्रेनर और उनकी दोस्त का शव, जांच जारी
केजरीवाल का यशवंत सिन्हा से आग्रह - आप लोकसभा चुनाव लड़िए!
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Next Article
'तलवार, फरसा, डंडा से हमला, SLR और MP-5 गन लूटने की कोशिश; 40 कारतूस छीने': लाल किले की FIR 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com