- ग्रेटर नोएडा में इमारत गिरने से अब तक तीन की मौत.
- एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी.
- बिल्डर को गिरफ्तार करने के आदेश दिये गये हैं.
बताया जा रहा है 4 मंजिला इमारत में कुल 18 परिवार रह रहे थे, जिनमें 30 से 32 लोगों के होने की बात कही जा रही है. नोएडा पुलिस ने बिल्डर कासिम को गिरफ्तार कर लिया है. बिसरख थाने 24 लोगों खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज
की गई है और अब तक कुल 4 गिरफ्तारी हो चुकी है. गौतमबुद्ध नगर ने कलेक्टर ने एनडीटीवी को बताया कि मामले में एनएसए लगेगा. उन्होंने कहा कि बिल्डर ने जरूरी अनुमति भी नहीं ली थी. उधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा LIVE UPDATES:
- देर रात तक मरने वालों की संख्या 8 हो गई. एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव अभियान चलाए हुए है.
Building collapse in #GreaterNoida's Shah Beri village: One more body recovered, death toll in the incident rises to 8. pic.twitter.com/5qpCxU8Deg
— ANI UP (@ANINewsUP) July 18, 2018
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
Building collapse in #GreaterNoida's Shah Beri village: One more body recovered, total 6 bodies recovered so far. Search and rescue operation is still underway. (Earlier visual) pic.twitter.com/kGsmdChud6
— ANI UP (@ANINewsUP) July 18, 2018
- मामले में NSA लगेगा. गौतमबुद्ध नगर के कलेक्टर ने एनडीटीवी को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिल्डर ने नहीं ली थी जरूरी अनुमति.
- ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में हुए हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने राहत और बचाव अभियान चलाया हुआ है.
Building collapse in #GreaterNoida's Shah Beri village: NDRF has retrieved 5 bodies so far. Search and rescue operation is still underway. pic.twitter.com/nfZnS0XAG8
— ANI UP (@ANINewsUP) July 18, 2018
- इस मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिये गये हैं.

- एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस को अभी चार लोगों के फंसे होने की संभावना है. रात तक कार्रवाई पुरी होगी.
- ग्रेटर नोएडा हादसा: नोएडा पुलिस ने बिल्डर कासिम को गिरफ्तार कर लिया है. बिल्डिंग हादसा मामले में अब तक कुल 4 गिरफ्तारी हो चुकी है.
- ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसे में बचाव कार्य जारी है. घटनास्थल पर एनडीआरएफ की चार टीमें मौजूद.
- ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसा: बिल्डिंग ढहने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गंगा सरन द्विवेदी के नाम पर ज़मीन थी, उसे भी गिरफ्तार किया गया है. कासिम नाम के बिल्डर ने बिल्डिंग बनाई थी, जो अभी भी फरार है.#UPDATE Building collapse in #GreaterNoida's Shah Beri village: Search and rescue operation is underway. 4 National Disaster Response Force (NDRF) teams are present at the spot. Three bodies have been recovered so far. pic.twitter.com/eyeBPWxMCl
— ANI UP (@ANINewsUP) July 18, 2018
Latest visuals from Greater Noida's Shah Beri village where two buildings collapsed last night. Three bodies have been recovered so far. Three people have been arrested in connection with the incident. Search and rescue operation is underway. More details awaited. pic.twitter.com/CGMLUIgcdD
— ANI UP (@ANINewsUP) July 18, 2018
- अब तक तीन शवों को बरामद कर लिया गया है. इन तीन शवों में से एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं. हालांकि, राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है.
#UPDATE: Building collapse in Greater Noida's Shah Beri village: 3 dead bodies have been recovered till now. Search & rescue operations are underway.
— ANI UP (@ANINewsUP) July 18, 2018
- बताया जा रहा है कि इस हादसे को लेकर नोएडा पुलिस ने बिल्डरों को गिरफ्तार करने के आदेश दिये हैं.
- यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
#UPCM श्री #YogiAdityanath ने ग्रेटर नोएडा में इमारत गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल एनडीआरएफ की सहायता से हर संभव मदद मुहैया कराने व घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 17, 2018
- मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इमारत में करीब दर्जनभर लोग रह रहे थे. दमकल विभाग की गाड़ियां मलबा हटाने का कार्य कर रही है. बताया जा रहा है कि एक बिल्डिंग में लोग रह रहे थे, जबकि दूसरा निर्माणाधीन था. घटनास्थल के पास लोगों में काफी गुस्सा भी था कि घटना 8 :30 बजे के आसपास हुई और वहां मदद पहुंचने में काफी समय लग गया.
- गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया. महेश शर्मा ने कहा कि 12 एंम्बुलेंस यहां पहुंच गए हैं. आस पास के सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है. एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है. इसके अलावा डॉग स्कवॉयड को भी बुलाया गया है.
- यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी ट्वीट कर कहा कि घटना के लिए जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. केशव मौर्य ने ट्वीट किया, ' हादसे के बाद मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की टीम राहत एवं बचाव कार्य हेतु पूरे संसाधन के साथ मुस्तैद है. चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट जारी किया गया है. घटना के लिए जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.Our priority right now is to save any life that is left. 12 ambulances are present here & all the hospitals nearby have been alerted. NDRF teams & dog squads are also present on the spot: Union Minister Mahesh Sharma on building collapse in Greater Noida's Shah Beri village pic.twitter.com/XzWQE9Duzo
— ANI UP (@ANINewsUP) July 17, 2018
- गौतम बुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने कहा है कि 'स्थानीय लोगों ने हमें बताया है कि ढही इमारत दो साल पहले बनाई गई थी और इसमें कई फ्लैट खाली थे. इस मामले में जांच की जाएगी.'
- गौतम बुद्ध नगर के एडीएम कुमार विनीत ने बताया कि अभी तक हमें नहीं पता कि आखिर क्या हुआ. इस मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. अभी हमारा लक्ष्य मलबे में दबे लोगों को बचाना है. एनडीआरएफ की ओर से बचाव कार्य जारी है.
VIDEO: ग्रेटर नोएडा में दो इमारतें गिरीं, कई लोगों के फंसे होने की आशंकाAs of now we don't know what happened, it is too early to say anything in that regard. Our motive right now is to save any life that is left. Rescue operations by NDRF are underway: Kumar Vineet, ADM, Gautam Budh Nagar on building collapse in Greater Noida's Shah Beri village pic.twitter.com/gKTzytr7im
— ANI UP (@ANINewsUP) July 17, 2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं