विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

दिल्ली के इस सेंट्रल स्कूल में तेंदुए की दस्तक से दहशत!

सेंट्रल स्कूल के कुछ कर्मचारियों को रात में तेंदुआ दिखा, पुलिस की पहरेदारी में परीक्षा कराई गई

दिल्ली के इस सेंट्रल स्कूल में तेंदुए की दस्तक से दहशत!
दिल्ली के नरेला के सेंट्रल स्कूल के कैंपस में कथित तौर पर तेंदुआ देखा गया.
  • नरेला एरिया के केंद्रीय विद्यालय में देखा गया तेंदुआ
  • पक्का फर्श होने से वन विभाग को नहीं मिले पंजे के निशान
  • तेंदुए से मिलता-जुलता कोई दूसरा जानवर होने की आशंका
नई दिल्ली: दिल्ली के एक स्कूल में आज उस समय दहशत फैल गई जब कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने तेंदुआ देखा. नरेला एरिया के एयर फोर्स कैंपस में बने केंद्रीय विद्यालय में इस सूचना से हड़कंप मच गया.

स्कूल के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि रात के वक्त उन्हें तेंदुआ दिखा था. इसकी सूचना सुबह वन विभाग को दी गई. वन विभाग की टीम भी आज नरेला एरिया के केंद्रीय विद्यालय में पहुंची. विद्यालय के चारों तरफ ऊंची चारदीवारी है, उसमें तेंदुआ कैसे आया, यह संशय बना हुआ है. आशंका है कि वह तेंदुआ न होकर तेंदुए से मिलता-जुलता कोई दूसरा जानवर हो सकता है.

यह भी पढ़ें : इंदौर के पल्हर नगर में तेंदुए ने फैलाई दहशत, बेहोश करके पकड़ा

वन विभाग का कहना है कि यहां पूरी जमीन पक्की है इसलिए उस पर किसी भी तरह के पंजों के निशान उन्हें नहीं मिले जिससे यह साबित हो सके कि यहां पर तेंदुआ आया था.

VIDEO : बोर्डिंग स्कूल में घुसा तेंदुआ

एहतियात के तौर पर स्कूल के बच्चों की आज जल्दी छुट्टी कर दी गई. जिन बच्चों के आज पेपर थे सिर्फ उन्हीं बच्चों को स्कूल में रखा गया और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात की गई. फिलहाल वन विभाग की टीम का सर्च ऑपेरशन जारी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leopard In School
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com