विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पर फेंका गया पत्थर

पुलिस ने बताया कि तिवारी पर लकड़ी का एक टुकड़ा और एक पत्थर उस समय फेंका गया जब वह बवाना के जेजे कालोनी के झंडा चौक पर बैठक के लिए लगाए गए मंच पर मौजूद थे.

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पर फेंका गया पत्थर
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ( फाइल फोटो )
  • बवाना उपचुनाव को लेकर चल रही थी बैठक
  • अज्ञात शख्स ने फेंका है पत्थर
  • पुलिस कर रही है जांच
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बवाना में अगले सप्ताह होने वाले उपचुनाव के लिए यहां एक चुनावी बैठक में आए दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्थर और एक लकड़ी का टुकड़ा फेंका.

पढ़ें,  अरविंद केजरीवाल का दावा - ग्रामीण दिल्ली के लिए किसी दूसरी सरकार ने हमारे जैसा काम नहीं किया

पुलिस ने बताया कि तिवारी पर लकड़ी का एक टुकड़ा और एक पत्थर उस समय फेंका गया जब वह बवाना के जेजे कालोनी के झंडा चौक पर बैठक के लिए लगाए गए मंच पर मौजूद थे.

वीडियो : आम आदमी पार्टी पर आरोप
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमारे द्वारा सार्वजनिक बैठक की कराई गई वीडियोग्राफी की मदद से हम आरोपी की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं. चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार चुनाव के दौरान इस तरह की बैठकों की रिकार्डिंग की जाती है.” बवाना में भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

इनपुट : भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com