विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

दिल्ली : पेपर लीक होने के विरोध में छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के सामने सड़क अवरूद्ध करने की कोशिश की। करीब 25-30 छात्रों का एक समूह सीबीएसई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है.’’ 

दिल्ली :  पेपर लीक होने के विरोध में छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
सीबीएसई ऑफिस के सामने छात्रों का प्रदर्शन
नई दिल्ली: दसवीं के गणित और 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र विषयों के पर्चे लीक होने के विरोध में छात्रों के एक समूह ने आज यहां प्रीत विहार में स्थित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कार्यालय के पास प्रदर्शन किया. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रों ने सीबीएसई कार्यालय के सामने सड़क अवरूद्ध करने की कोशिश की। करीब 25-30 छात्रों का एक समूह सीबीएसई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है.’’ 

CBSE पेपर लीक मामला: प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, दोबारा परीक्षा लिए जाने पर अब कोई भ्रम नहीं है

बोर्ड ने 25 अप्रैल को 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की दोबारा परीक्षा लेने की घोषणा की है जबकि 10वीं के गणित विषय की परीक्षा जुलाई में करायी जा सकती है. शिक्षा सचिव अनिल स्वरूप ने कल कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दसवीं के गणित का पर्चा लीक दिल्ली और हरियाणा तक ही सीमित था.

वीडियो : हॉलीडे पर पानी फिरा

पर्चा लीक को लेकर अब तक दो मामले दर्ज किए गए हैं. इस संबंध में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने छात्रों एवं ट्यूशन देने वाले शिक्षकों सहित करीब 60 लोगों से पूछताछ की है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paper Leak Case, CBSE Board Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com