विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

दिल्ली : करोल बाग में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत

अधिकारी ने बताया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर जुम्मन नाम के एक व्यक्ति का शव मिला. दम घुटने से उसकी मौत हो गई. 

दिल्ली : करोल बाग में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई.
  • आग इमारत की पहली मंजिल पर सीढ़ी वाले हिस्से से शुरू हुई.
  • पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में शनिवार सुबह कपड़े की एक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें दम घुटने के कारण 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह 4.50 बजे टैंक रोड पर स्थित जींस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी गई. तुरंत पांच दमकलों को वहां भेजा गया और सुबह के करीब 5.10 बजे इस पर काबू पा लिया गया. आग इमारत की पहली मंजिल पर सीढ़ी वाले हिस्से से शुरू हुई. इमारत से भारी मात्रा धुआं निकल रहा था.

यह भी पढ़ें : यूपी: अलीपुर के रेल गोदाम में लगी आग, 5 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

अधिकारी ने बताया कि इमारत की दूसरी मंजिल पर जुम्मन नाम के एक व्यक्ति का शव मिला. दम घुटने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. पिछले महीने बवाना औद्योगिक क्षेत्र में पटाखे की एक फैक्ट्री में आग लग गई थी जिसमें 17 कर्मियों की जान चली गई थी.

VIDEO : यूपी के अलीपुर के रेल गोदाम में आग​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com