विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2018

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में चाक-चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गन की भी मदद लेने की भी तैयारी है.

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में चाक-चौबंद हुई सुरक्षा व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात 
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कड़ी की गई सुरक्षा
  • लालकिले के आसपास 10 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात
  • पीएम मोदी लालकिले की प्राचीर से देंगे संबोधन
  • छावनी में तब्दील हुई दिल्ली एनसीआर
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 72वें स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जमीन से आसमान तक सुरक्षा पुख्ता करने के लिए 70 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है. पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन स्थल लालकिले और राजधानी के अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा के इंतजामों के बीच दिल्ली को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एंटी एयरक्राफ्ट गन की भी मदद लेने की भी तैयारी है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता उमर खालिद पर हुए हमले व ब्रिटेन के संसद भवन के बाहर सुरक्षा अवरोधकों से एक कार के टकराने की घटना के मद्देनजर पुलिस हाई अलर्ट पर है. उन्होंने कहा कि हालांकि ब्रिटेन की घटना को अभी आतंकी कृत्य करार नहीं दिया गया है, लेकिन इन सभी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस सुरक्षा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है.

यह भी पढ़ें: Independence Day: क्या आप जानते हैं राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत में अंतर?

यही वजह है कि लालकिले की सुरक्षा के लिए लगभग 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.  गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को लालकिले की प्राचीर से ही राष्ट्र के नाम संबोधन देंगे. इस मौके पर लालकिला परिसर में  वरिष्ठ मंत्रियों, शीर्ष नौकरशाहों, विदेशी हस्तियों और आम लोगों की मौजूदगी होगी. दिल्ली पुलिस के कर्मियों से विशेष रूप से आसमान पर नजर रखने को कहा गया है जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि लालकिले के आसपास के क्षेत्रों में कोई पतंग दिखाई न दे. ध्यान हो कि पिछले साल, प्रधानमंत्री जब स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे तो एक काली पतंग मंच के सामने आकर गिरी थी. पतंग से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था और प्रधानमंत्री ने इससे प्रभावित हुए बिना अपना संबोधन जारी रखा था.
 

हालांकि इस बार लालकिले के आसपास पतंग पकड़ने वालों की तैनाती की गई है और पूर्वाह्न 11 बजे तक क्षेत्र में पतंगबाजी पर रोक लगा दी गई है. वहीं लालकिले की तरफ जाने वाली सड़कों पर 500 से अधिक व लालकिले के अंदर 200 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं. फुटेज पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. इस बार दिल्ली पुलिस की स्वाट इकाई की 36 महिला कर्मी भी अपने पुरुष सहकर्मियों के साथ आयोजन स्थल की सुरक्षा में तैनात होंगी. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लालकिले पर सुरक्षा घेराबंदी की आतंरिक परिधि में एनएसजी के अचूक निशानेबाजों और कमांडो की टीम तैनात की गई है. ड्रोन या प्रक्षेपण वस्तुओं के जरिए हवाई घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए विामनभेदी तोप तैनात की गई हैं.

यह भी पढ़ें: 15 August 2018: स्वतंत्रता दिवस के द‍िन खुद को आजाद करें इन बुरी आदतों से...

दिल्ली पुलिस शहर में पहले ही पैरा ग्लाइडिंग, ड्रोन या हॉट एअर बैलून उड़ाने जैसी गतिविधियों को प्रतिबंधित कर चुकी है. लालकिले के पास की इमारतों पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात होंगे. पीएम के आधिकारिक आवास से लालकिले तक उनके काफिले वाले मार्ग पर सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से नजर रखी जा रखी जाएगी. दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के गुप्तचर पार्किंग क्षेत्रों पर भी नजर रखेंगे. सुरक्षा पुख्ता करने के लिए खोजी कुत्ते भी व्यापक सुरक्षा इंतजामों का हिस्सा होंगे.

VIDEO: स्वतंत्रता दिवस से मोदी केयर की शुरुआत.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के बयान के अनुसार ट्रेन सेवाएं हर रोज की तरह जारी रहेंगी. सुरक्षा कारणों से लालकिले, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ जैसे मेट्रो स्टेशनों पर समारोह के दौरान सीमित प्रवेश और सीमित निकास होगा. बयान में कहा गया कि सुरक्षा कारणों से कल अपराह्न दो बजे तक मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सेवा उपलब्ध नहीं होगी. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day Celebration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com