विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2019

नए साल की पार्टी में हुए गोलीकांड में पूर्व विधायक की पत्नी भी गिरफ्तार

पत्नी पर आरोप है कि उसने मौके से खून साफ करवाया था व हथियारों और कारतूस को छिपाने की कोशिश भी की थी

नए साल की पार्टी में हुए गोलीकांड में पूर्व विधायक की पत्नी भी गिरफ्तार
आरोपी पूर्व विधायक राजू सिंह
  • गोली कांड में पूर्व विधायक की पत्नी भी गिरफ्तार
  • मौके से खून साफ करने और हथियार छिपाने का आरोप
  • गोलीकांड में महिला आर्किटेक्ट की हुई थी मौत
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव में हुए गोली कांड में पूर्व विधायक राजू सिंह और ड्राईवर की गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया. पत्नी पर आरोप है कि उसने मौके से खून साफ करवाया था व हथियारों और कारतूस को छिपाने की कोशिश भी की थी. साथ ही जब पूछताछ के लिए पुलिस वहां पहुंची तो महिला ने गोली चलने की बात से भी इनकार कर दिया था. बता दें कि दिल्ली एनसीआर के एक फॉर्म हाउस में नए साल के आगमन के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया गया था. जहां गोली चलने से एक आर्किटेक्ट महिला की भी मौत हो गई थी. 

राजू सिंह के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड मीडिया से क्यों है नाराज

पूर्व विधायक राजू सिंह और ड्राईवर हरी सिंह को गोरखपुर के पास कुशीनगर से पकड़ा गया जिन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था.पूर्व विधायक के खिलाफ पहले हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था लेकिन बाद में इसे हत्या के केस में तब्दील कर दिया गया था. जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक आदतन अपराधी है उस पर 5 केस पहले से दर्ज हैं. वो हर खास मौके पर फायरिंग करता था. पार्टी में मौजूद लोगों ने उससे कहा था कि जब आप फायरिंग करना तो हमें बता देना, हम साइड से हट जाएंगे. लेकिन विधायक नहीं माना और जानबूझकर अपनी पिस्टल से फायरिंग करता रहा. उसका ड्राइवर हरी सिंह राइफल से फायरिंग कर रहा था. 

नए साल की पार्टी में फायरिंग का मामला: घायल महिला की मौत,गोलीकांड के बाद पूर्व विधायक ने मेहमानों को दी थी धमकी

8 से 10 राउंड फायरिंग के बाद पता चला कि गोली अर्चना को जा लगी है. पुलिस का कहना है कि इसलिए पूर्व विधायक पर हत्या का मामला बनाता है. पुलिस को मौके से 22 बोर के राउंड मिले हैं. जोकि राजू सिंह अपनी पिस्टल से चला रहा था. यही गोली महिला को भी लगी है. फायरिंग के बाद पार्टी में मौजूद किसी भी शख्स ने पुलिस को फोन नहीं किया ,जब महिला को वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया तब अस्पताल की तरफ से फोन आया. राजू सिंह ने पार्टी में मौजूद सभी लोगों को धमकाया फिर सब वहां से भाग गए थे. पार्टी में करीब 70 लोग मौजूद थे लेकिन कोई भी राजू सिंह के खिलाफ मुंह खोलने को तैयार नहीं है. पुलिस करीब 20 लोगों से पूछताछ कर चुकी है. 

Video: पूर्व विधायक के फॉर्म हाउस में न्यू ईयर की पार्टी, गोली चलने से महिला की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Year Party, Former Bihar MLA Raju Singh, Farm House, Farm House Goli Kand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com