- फरीदाबाद के डीसीपी ने की आत्महत्या
- गोली मारकर की खुदकुशी
- मामले की जांच में जुटी पुलिस
फरीदाबाद में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज सुबह खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रम कपूर ने अपने घर पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. पुलिस ने इस संबंध में कहा विक्रम कपूर की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है. मामले की पड़ताल जारी है.
पहलू खान मॉब लिंचिंग केस पर अदालत आज सुना सकती है फैसला, 2019 में गाय के नाम पर हुईं ये 8 हिंसा
Faridabad Deputy Commissioner of Police (DCP), Vikram Kapoor, has allegedly committed suicide at his residence by shooting himself. More details awaited. #Haryana pic.twitter.com/H7KRIMvUkW
— ANI (@ANI) August 14, 2019
फरीदाबाद पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुबे सिंह ने एक बयान में कहा, " बहुत दुख के साथ यह आपको सूचित किया जा रहा है कि कि एनआईटी फरीदाबाद के डीसीपी विक्रम कपूर ने सुबह 6:00 बजे पुलिस लाइंस, सेक्टर- 30 फरीदाबाद में अपने आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है."
बुलंदशहर हिंसा मामला: जीतू फौजी समेत 7 आरोपियों को मिली जमानत, इंस्पेक्टर सुबोध सिंह ने गंवाई थी जान

बता दें कि विक्रम कपूर फरीदाबाद के न्यू इंडस्ट्रियल टाउन के डीसीपी थे.
VIDEO: मुंबई में अब अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस को मिला 'एम्बिस सिस्टम'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं