विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2025

अपनी एक्टिंग से ट्रोल हुए सैफ अली खान के बेटे, लेकिन ये डायरेक्टर मानता है इब्राहिम खान को सुपर स्टार

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपी फिल्म नादानियां के बाद से बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं. अब उनके सपोर्ट में डायरेक्टर विक्रम भट्ट उतरे हैं.

अपनी एक्टिंग से ट्रोल हुए सैफ अली खान के बेटे, लेकिन ये डायरेक्टर मानता है इब्राहिम खान को सुपर स्टार
ये डायरेक्टर मानता है इब्राहिम खान को सुपर स्टार
नई दिल्ली:

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में नादानियां के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है. नादानियां की नेटफ्लिक्स रिलीज के बाद से इब्राहिम आलोचना का सामना कर रहे हैं. इब्राहिम को उनकी पहली फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, जहां उन्होंने खुशी कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया. हालांकि, फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट ने इब्राहिम और खुशी कपूर का सपोर्ट किया है. विक्रम भट्ट ने तो यहां तक कहा कि इब्राहिम एक 'बड़े स्टार' बन जाएंगे.

विक्रम भट्ट ने किया इब्राहिम का सपोर्ट

गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में विक्रम भट्ट ने ये स्वीकार किया कि उन्हें इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की परफॉर्मेंस में कुछ भी खास गलत नहीं लगा. फिल्म निर्माता सोशल मीडिया पर नादानियां को लेकर हो रही ट्रोलिंग को नहीं समझ पाए क्योंकि उन्हें दोनों लीड एक्टर्स उन्हें पसंद हैं. विक्रम भट्ट ने कहा- मुझे इब्राहिम पसंद आया, यह अलग बात है कि फिल्म अच्छी है या नहीं. लेकिन आजकल, नेपोटिज्म के बारे में बहस हो रही है, और उस बहस को जीतने के लिए, आपको शानदार होना होगा, लेकिन यह नए लोगों के लिए सही नहीं है. यह उनकी पहली फिल्म है. कौन पहली फिल्म में शानदार करता है? वह कैमरे के सामने एक प्रिजेंस रखता है, आप बता सकते हैं कि वह एक्टिंग जानता है. इसलिए, मैं इस पूरे मामले से दुखी हूं.

करियर को लेकर भविष्यवाणी

विक्रम ने कहा- मुझे उनकी एक्टिंग में कोई समस्या नहीं दिखी. फिल्म उस तरह की नहीं थी जो मैं देखना पसंद करता हूं, लेकिन मैं इस फिल्म के लिए सही ऑडियंस भी नहीं हूं. हालांकि रोमांटिक ड्रामा मूवी जेन-जी दर्शकों के लिए बनाई गई है. विक्रम ने एक फिल्म निर्माता के रूप में, इब्राहिम और खुशी को अच्छा बताया है. विक्रम ने इब्राहिम के फ्यूचर को लेकर भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा- मैं लिखकर दे सकता हूं कि इब्राहिम एक बड़ा स्टार बनेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ibrahim Ali Khan, Nadaaniyan, Vikram Bhatt, Movie Nadaaniyan, Khushi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com