विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2020

दिल्ली : हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने सैलरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, अप्रैल से नहीं मिला वेतन

दिल्ली स्थित हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों ने अस्पताल में काम करने की स्थिति और वेतन भुगतान में देरी के खिलाफ शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी अपना विरोध जारी रखा.

दिल्ली : हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने सैलरी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, अप्रैल से नहीं मिला वेतन
हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टर सैलरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. (फाइल फोटो)
  • हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
  • अप्रैल से नहीं मिला डॉक्टरों को वेतन
  • वातानुकूलन उपकरण भी ठीक से नहीं कर रहा काम
नई दिल्ली:

दिल्ली स्थित हिंदूराव अस्पताल (Hindu Rao Hospital) के डॉक्टरों और नर्सों ने अस्पताल में काम करने की स्थिति और वेतन भुगतान में देरी के खिलाफ शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी अपना विरोध जारी रखा, जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा संचालित इस अस्पताल में कोविड-19 (COVID-19) रोगियों को भर्ती किया गया है. हिंदूराव अस्पताल के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अभिमन्यु सरदाना ने कहा कि अस्पताल में वातानुकूलन उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहा है.

उन्होंने दावा किया कि अप्रैल से उनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. सरदाना ने कहा कि विरोध प्रदर्शन सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक चला. एनडीएमसी के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि कोविड-19 देखभाल में शामिल कर्मचारियों के कनॉट प्लेस स्थित पार्क होटल में रहने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि 14 जून को दिल्ली सरकार के एक आदेश से अस्पताल को कोविड-19 अस्पताल में तब्दील कर दिया गया. उन्होंने बताया कि अस्पताल में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित दो मरीज भर्ती हुए.

VIDEO: पीपीई किट पहनकर काम करने के घंटे कम किए जाएं : AIIMS नर्सिंग यूनियन

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Doctor, Hindu Rao Hospital, Doctor Protest In Delhi, Delhi Doctor Salary Issue, Covid 19, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com