प्रतीकात्मक फोटो.
- सेवाओं की कुल 13312 रिक्वेस्ट में से ट्रांसपोर्ट की 1156
- रेवेन्यू डिपार्टमेंट की सेवाओं के लिए 1127 लोगों की रिक्वेस्ट
- 12 सितंबर को सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट आईं
नई दिल्ली:
दिल्ली सरकार की तरफ से शुरू की गई डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेस योजना में लोगों के सबसे ज्यादा फोन रेवेन्यू और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़ी सर्विसेस के लिए आ रहे हैं.
इस योजना की शुरुआत से लेकर 13 सितंबर दोपहर एक बजे तक ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की सेवाओं के लिए 1156 और रेवेन्यू डिपार्टमेंट की सेवाओं के लिए 1127 लोगों की रिक्वेस्ट आईं. अन्य विभागों जैसे फूड एंड सिविल सप्वाई के लिए 540, सोशल वेलफेयर के लिए 252, एससी/एसटी वेलफेयर 120, दिल्ली जल बोर्ड के 111 रेक्वेस्ट आईं. यह रिक्वेस्ट डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेस के कॉल सेंटर में 13 सितंबर दोपहर एक बजे तक रिसीव की जा चुकी हैं.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में डोर स्टेप डिलीवरी कॉल सेंटर पर तीसरे दिन 21 हजार से ज्यादा कॉल
सबसे ज्यादा मांग कास्ट सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इनकम सर्टिफिकेट, आरसी में बदलाव, पानी के कनेक्शन, म्यूटेशन, मैरिज रजिस्ट्रेशन इत्यादि की हैं. योजना शुरू होने, यानी 10 सितंबर के बाद से लेकर अब तक रोजाना के हिसाब से देखें तो 12 सितंबर को सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट आईं. डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेस के कॉल सेंटर में 12 सितंबर को कुल 1527 रिक्वेस्ट रिसीव हुईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Door Step Delivery Services