दिल्ली मेट्रो में किराया वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस प्रदर्शन करेगी.
- केजरीवाल और भाजपा पर मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी करने का आरोप
- माकन ने कहा- दिल्ली के लोगों के लिए दिवाली को दुखद बना दिया गया
- भाजपा और आप पर गंदी राजनीति में शामिल होने का आरोप
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
कांग्रेस पार्टी की दिल्ली इकाई ने हाल में मेट्रो ट्रेन के किरायों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को यहां मेट्रो स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. उसने ऐसा करने के लिए एक नया तरीका निकाला है.
पार्टी ने एक बस को ‘सेव मेट्रो रथ’ के रूप में बदला है और किरायों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए इसे विभिन्न मेट्रो स्टेशनों से गुजारा जाएगा.
यह भी पढ़ें : जल्द शुरू होगा दिल्ली मेट्रो का यह नया कॉरिडोर, समय बचेगा और किराया कम लगेगा
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ने गुरुवार को ‘रथ’ का अनावरण किया. उन्होंने कहा यह कल सुबह अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगा.
VIDEO : दिल्ली मेट्रो का किराया बढ़ा
माकन ने कहा,‘‘ केजरीवाल और भाजपा ने मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी करके दिल्ली के लोगों के लिए दिवाली को दुखद बना दिया है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां ‘‘गंदी राजनीति’’ में शामिल हैं और दिल्ली मेट्रो को ‘‘बर्बाद’’ कर देंगी. किराये की बढ़ी कीमतें मंगलवार को प्रभावी हो गईं और पांच किलोमीटर के बाद सभी यात्राओं में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं