विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2020

दिल्ली में चुनावी जीत पर दलाई लामा ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई, हैप्पिनेस करिकुलम को सराहा

दलाई लामा ने कहा कि वे स्कूली पाठ्यक्रम में मन के आंतरिक विकास के पहलुओं को शामिल करने की प्रशंसा करते हैं.

दिल्ली में चुनावी जीत पर दलाई लामा ने अरविंद केजरीवाल को दी बधाई, हैप्पिनेस करिकुलम को सराहा
दलाई लामा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनावी जीत पर बधाई दी है.
  • दलाई लामा ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी
  • दिल्ली में AAP को मिली है बड़ी जीत
  • दलाई लामा ने हैप्पिनेस करिकुलम की तारीफ की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
धर्मशाला:

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में मन के आंतरिक विकास के पहलुओं को शामिल करने की उनकी पहल सराहनीय है. नोबल शांति पुरस्कार विजेता ने भारत के लोकतंत्र की प्रशंसा करते हुए कहा, "दिल्ली की जनता को आपके समर्थ नेतृत्व से आगे भी लाभ मिलता रहेगा." उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने आपसे दो जुलाई, 2018 को दिल्ली के सरकारी स्कूलों के पाठ्यक्रमों में खुशी को शामिल किए जाने पर कहा था, मैं उन्नत मूल्यों के साथ व्यक्तियों को बेहतर और पहले से खुश बनाने के आपके और आपकी सरकार के प्रयासों का गहरा प्रशंसक हूं."

अरविंद केजरीवाल की नई सरकार में कोई नया मंत्री नहीं बनेगा, सभी पुराने चेहरे ही रहेंगे शामिल

लामा ने एक बयान में कहा, "इन कदमों से बच्चों की संपूर्ण शिक्षा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और जीवन स्तर सुधारने के उनके सपने को पूरा करने में सहायता मिलेगी." उन्होंने कहा, "मूलभूत मानवीय मूल्यों और अंतरधार्मिक सौहार्द्र को बढ़ावा देने के लिए मैं मन और भावनाओं के कार्य करने की प्राचीन भारतीय समझ को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं. मैं इसलिए स्कूली पाठ्यक्रम में मन के आंतरिक विकास के पहलुओं को शामिल करने की प्रशंसा करता हूं."

देखें Video: सिटी सेंटर: 16 फरवरी को शपथ लेंगे केजरीवाल, नई सरकार में बने रहेंगे पुराने मंत्री

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com