विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

'आप' पर गिरी गाज से कांग्रेस उत्साहित, उपचुनाव के लिए योजना बनानी शुरू की

आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने की चुनाव आयोग की सिफारिश, दिल्ली कांग्रेस की बैठक में संभावित उपचुनाव को लेकर चर्चा

'आप' पर गिरी गाज से कांग्रेस उत्साहित, उपचुनाव के लिए योजना बनानी शुरू की
दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन (फाइल फोटो).
  • कांग्रेस ने 20 विधानसभा क्षेत्रों में संभावित चुनावों पर चर्चा की
  • आने वाले दिनों में सभी 20 क्षेत्रों में सम्मेलन करने का फैसला लिया
  • लाभ का पद रखने पर आप के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने की सिफारिश
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: लाभ का पद रखने को लेकर आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने की चुनाव आयोग की सिफारिश की खबरों से दिल्ली कांग्रेस उत्साहित है. कांग्रेस ने संबद्ध विधानसभा क्षेत्रों में संभावित उपचुनावों के लिए योजना बनानी भी शुरू कर दी.

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और कांग्रेस की प्रदेश इकाई प्रभारी पीसी चाको शुक्रवार को एक बैठक में शरीक हुए. इसमें पार्टी पदाधिकारियों ने उभरते परिदृश्य और 20 विधानसभा क्षेत्रों में संभावित चुनावों के बारे में चर्चा की.

VIDEO : आप के 20 विधायकों की सदस्यता पर लटकी तलवार

बैठक में शरीक हुए पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 20 विधायकों को अयोग्य ठहराने की सिफारिश पर यह चर्चा केंद्रित रही. आने वाले दिनों में सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन करने का फैसला किया गया.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com