- अरविंद केजरीवाल ने मजीठिया से माफी मांगी
- चुनाव से पहले ड्रग्स से संबंधित आरोप लगाए थे
- मानहानि का केस चल रहा था, अब माफी
पढ़ें : अरविंद केजरीवाल के बयान से AAP सांसद संजय सिंह ने किया किनारा, बोले - मैं बयान पर कायम
वहीं, पार्टी से राज्यसभा न भेजे जाने से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता और कवि कुमार विश्वास ने ट्विटर पर चार लाइनों की एक कविता लिखकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है. आज किए एक ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि मैंने लगातार अपने कई शो छोड़े हैं ताकि कोर्ट के केस में हाजिर हो सकूं. यह सिलसिला 2013, 2014, 2015 के चुनावी प्रचार से जुड़े हुए हैं. आप पार्टी से बिना किसी मदद के. एक की सुनवाई कल ही है और मैं अपने निजी वकीलों को इसमें लगा रहा हूं. मैं इस लड़ाई को जारी रखूंगा.
I hv been regularly dropping my shows to attend several court hearings related to 2013, 14 and 15 poll campaign without any legal assistance from AAP. Another one pending tomorrow and I hv been again engaging my personal lawyers for this. Will carry on this fight. Jai Hind
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 16, 2018
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'एकता बाँटने में माहिर है, खुद की जड़ काटने में माहिर है, हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद, थूक कर चाटने में माहिर है!' यहां पर स्पष्ट कहना होगा कि यह माना जा रहा है कि इशारा केजरीवाल की ओर है. उन्होंने कहीं भी उनका नाम नहीं लिया है.
एकता बाँटने में माहिर है ,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 15, 2018
खुद की जड़ काटने में माहिर है ,
हम क्या उस शख़्स पर थूकें जो खुद,
थूक कर चाटने में माहिर है !
इसके अलावा कुमार विश्वास ने दूसरे ट्वीट में कहा, ''पराए आँसुओं से आँख को नम कर रहा हूँ मैं, भरोसा आजकल खुद पर भी कुछ कम कर रहा हूँ मैं, बड़ी मुश्किल से जागी थी ज़माने की निगाहों में, उसी उम्मीद के मरने का मातम कर रहा हूँ मैं..!''
“पराए आँसुओं से आँख को नम कर रहा हूँ मैं ,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 15, 2018
भरोसा आजकल खुद पर भी कुछ कम कर रहा हूँ मैं ,
बड़ी मुश्किल से जागी थी ज़माने की निगाहों में ,
उसी उम्मीद के मरने का मातम कर रहा हूँ मैं ..!”
सो जाइए...आप सब को शुभ-रात्रि pic.twitter.com/W74T22SSMt
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, जिसके नेताओं पर 20 से ज्यादा मानहानि के मामले दर्ज हैं, ने उन मामलों को निपटाने का फैसला किया है. केजरीवाल अपने ऊपर चल रहे सभी मानहानि के मामलों को खत्म करने के लिए सभी संबधित नेताओं से बात करेंगे. अरुण जेटली, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने केजरीवाल पर मानहानि के मुकदमे कर रखे हैं. दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक सीएम केजरीवाल को रोजाना अदालत में घंटों बर्बाद करने पड़ रहे हैं जिससे उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है. इसलिए अब सभी मुकदमे खत्म करने के लिए कोशिश करेंगे.
पढ़ें : भगवंत मान ने दिया AAP पार्टी पद से इस्तीफा, अरविंद केजरीवाल की बिक्रम मजीठिया से माफी से थे नाराज़
केजरीवाल ने अकाली दल के नेता मजीठिया को लिखे 'माफीनामे' में लिखा है, 'अब मैं जान गया हूं कि सारे आरोप निराधार हैं, इसलिए मैं आपके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप और बयान वापस लेता हूं और उनके लिए माफी भी मांगता हूं.'
उधर पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैरा ने केजरीवाल के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा है कि 'हम केजरीवाल द्वारा माफी मांगे जाने से आश्चर्यचकित हैं और हमें यह कहने में कोई हिचक नहीं है कि उनके जैसे कद के नेता द्वारा इस तरह समर्पण करने से पहले हमसे संपर्क नहीं किया गया.'
I fail to understand the timing of Kejrewal’ apology when STF of PB has stated to the High Court today that there’s substantial evidence to proceed against Bikram Majitha on the issue of drugs-khaira @ZeeNews @News18India @thetribunechd
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) March 15, 2018
पिछले 7 महीनों में मानहानी के मामलों में केजरीवाल द्वारा दूसरी बार माफी मांगी गई है और आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने NDTV को बताया कि पार्टी अब अपने नेताओं के खिलाफ दायर मानहानि के मामलों को इसी तरीके से सुलझाने की कोशिश करेगी.
पिछले साल अगस्त में केजरीवाल ने हरियाणा के बीजेपी नेता अवतार सिंह भड़ाना से मानहानि का मामला खत्म करने को लेकर माफी मांगी थी. उन्होंने 2014 में भड़ाना को भ्रष्ट कहा था. दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अलग से मानहानि का दावा किया था क्योंकि केजरीवाल ने अरुण जेटली पर दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख के रूप में उनके 13 साल के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं