विज्ञापन
This Article is From Apr 17, 2017

बाराबंकी में हैवानियत, दहेज के चलते महिला को जिंदा जलाने का आरोप

बाराबंकी में हैवानियत, दहेज के चलते महिला को जिंदा जलाने का आरोप
महिला के सास-ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति अभी फरार है (प्रतीकात्मक चित्र)
  • घरवालों का आरोप- महिला को चारपाई में बांधकर जिंदा जला दिया गया
  • पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादीशुदा महिला को दहेज के लिए कथित रूप से चारपाई में बांधकर जिंदा जला दिया गया. महिला के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

महिला के सास-ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पति अभी फरार है. घर वालों का इल्जाम है कि उन्होंने बेटी की शादी में 30 लाख रुपये दहेज दिया, लेकिन उसके ससुरालवाले और पैसों की मांग कर रहे थे. जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उन्होंने उसे जिंदा जला दिया. हालांकि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

मृतक की चाची ने आरोप लगाया कि महिला के पति, देवर और सास-ससुर ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों ने पुलिस को भी पैसे खिलाए हैं. यह पूछे जाने पर कि उसे जलाए जाने की क्या वजह रही होगी, महिला ने कहा- दहेज के लिए... 30 लाख दिया था. चार-पहिया गाड़ी भी दी थी, लेकिन और पैसों की मांग कर रहे थे.

बाराबंकी के एडिशनस एसपी धनंजय सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद सारी चीजें साफ हो जाएंगी. अगर शरीर पर कोई चोट होगा तो वो भी पता चल जाएगा... महिला को हत्या के बाद जलाया गया या जिंदा जलाकर मार डाला गया...जो भी चीजें हैं पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो जाएंगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Burnt Alive, Dowry Murder, Barabanki, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com