दिल्ली के आश्रम इलाके में एक किन्नर की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार किन्नर के एक शख्स से संबंध थे, जिससे वो लगातार पैसे मांगता रहता था. वहीं, पैसे नहीं देने पर संबंध उजागर करने की धमकी देता था. इस बात से खफा होकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी ईशा पांडे के मुताबिक 11 जनवरी के एम्स से एक शख्स की मौत की सूचना मिली. पुलिस अस्पताल पहुंची तो पता चला कि 22 साल का अभिषेक तोमर उर्फ मिनाल जो किन्नर था, उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभिषेक दिल्ली के आश्रम इलाके के हरिनगर का रहने वाला था. सन लाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि मिनाल के 20 साल के सोनू कुमार नाम के शख्स से संबंध थे. मिनाल उससे लगातार पैसे की डिमांड करता था और पैसे नहीं देने पर संबंध उजागर करने की धमकी देता था.
इसी से नाराज़ सोनू ने हत्या की साजिश रची और अपने अपने पिता की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में काम करने वाले एक कर्मचारी 21 साल के हिमांशु को नया फोन देने का लालच देकर हत्या की साजिश में शामिल कर लिया.
10 जनवरी को दोनों मिनाल के घर गए और वहां मिनाल पर 6 बार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक आरोपी 9 जनवरी को भी आए थे, लेकिन उस वक्त मिनाल के फ्लैट में एक और शख्स मौजूद था.
यह भी पढ़ें -
-- BJP की सरकार ने कभी किसी मीडिया हाउस पर प्रतिबंध नहीं लगाया : राजनाथ सिंह
-- बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक से पहले दिल्ली में होगा पीएम मोदी का रोड शो : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं