विज्ञापन

सूरत में वकील रहीम शेख ने ‘रोहन’ बन फंसाया, शांदी का झांसा देकर किया महिला का शोषण, लव जिहाद का आरोप

सूरत में एक महिला वकील ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने ‘रोहन’ बनकर पहचान छुपाई, भरोसा जीतकर शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक शोषण किया. मामला अब पुलिस जांच में है.

सूरत में वकील रहीम शेख ने ‘रोहन’ बन फंसाया, शांदी का झांसा देकर किया महिला का शोषण, लव जिहाद का आरोप
  • सूरत की महिला वकील ने आरोपी रहीम रजाक पर झूठी पहचान के नाम पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है
  • आरोपी ने ‘रोहन’ नाम से परिचय दिया और धार्मिक आस्था दिखाकर पीड़िता का विश्वास जीता था
  • दोनों ने मिलकर वकालत का कार्यालय खोला और आरोपी ने शादी का झांसा देकर सिंदूर और मंगलसूत्र भी पहनाया था

गुजरात के सूरत शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ‘लव जिहाद' जैसे आरोपों को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है. एक महिला वकील, जिसकी पहचान सुरक्षित रखने के लिए पूजा सोलंकी (बदला हुआ नाम) रखा गया है, उसने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने अपनी असली पहचान छुपाकर खुद को ‘रोहन' बताया, हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था का दिखावा किया और फिर उसे प्रेम संबंध में फंसाकर शादी का झांसा दिया.

पीड़िता ने क्या बताया

पीड़िता का कहना है कि इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. जब उसने शादी की बात की, तब आरोपी की असलियत सामने आई और मामला पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी रहीम रजाक उर्फ रहीम शेख पेशे से वकील है और वर्ष 2018 के आसपास उसका संपर्क पीड़िता से हुआ था. उसने ‘रोहन' नाम से परिचय देते हुए धीरे-धीरे पीड़िता का विश्वास जीत लिया. दोनों के बीच पहले पेशेवर संबंध बने, जो समय के साथ निजी रिश्ते में बदल गए.

साथ में खोला था ऑफिस

दोनों ने मिलकर एक वकालत का ऑफिस भी शुरू किया और कई वर्षों तक साथ में प्रैक्टिस करते रहे. इस दौरान आरोपी ने अपनी झूठी पहचान को पूरी तरह स्थापित कर लिया, जिससे पीड़िता को उसके असली नाम और पहचान पर कोई शक नहीं हुआ. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका विश्वास जीतने के लिए धार्मिक गतिविधियों का सहारा लिया. वह उसके साथ गणपति पूजा और सत्यनारायण भगवान की पूजा में शामिल होता था, जिससे उसे पूरा भरोसा हो गया कि आरोपी उसी धर्म से जुड़ा है, जैसा वह दावा कर रहा है.

मंगलसूत्र पहना दिया शादी का भरोसा

इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी का भरोसा भी दिया. इन प्रतीकों ने पीड़िता को यह यकीन दिला दिया कि उनका रिश्ता जल्द ही सामाजिक और कानूनी रूप से विवाह में बदल जाएगा. आरोप है कि शादी के इसी वादे के आधार पर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन जब पीड़िता ने इस रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने अचानक अपना रुख बदल लिया और साफ इनकार कर दिया.

आरोपी का हो चुका था निकाह

इसके बाद जब पीड़िता ने सच्चाई जानने की कोशिश की. एक महिला वकील ने आरोपी रहीम शेख पर हिंदू नाम “रोहन” बनकर कई साल तक रिलेशन में रहने, शादी का झांसा देने और बाद में दूसरी लड़की से शादी करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपी का विरोध किया, तो उसने उसके साथ मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहकर अपमानित किया. इस घटनाक्रम के बाद पीड़िता ने सूरत के चौक बाजार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. एम डी उपाध्याय एसीपी ने बताया कि शिकायत 2018 से चल रहे रिश्ते और पहचान छुपाने के आरोपों पर आधारित है, जिसकी जांच जारी है. लव जिहाद के मामले में कहा कि फिलहाल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

आरोपी के खिलाफ मुकदमा

पुलिस ने आरोपी रहीम रजाक उर्फ रहीम शेख के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी एम. डी. उपाध्याय कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं आरोपी की पृष्ठभूमि, उसके संपर्क और संभावित अन्य मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है. हालांकि इस मामले में ‘लव जिहाद' का एंगल भी सामने आया है, लेकिन पुलिस फिलहाल इसे एक आरोप के तौर पर ही देख रही है और तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surat Love Jihad Case, Rahim Sheikh Fake Identity, Lawyer Fraud Case India, Marriage Promise Exploitation, Surat Advocate Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com