हनीप्रीत से पूछताछ करती पुलिस.
- मंगलवार को पुलिस ने हनीप्रीत को गिरफ्तार किया
- गुरमीत राम रहीम की करीबी है हनीप्रीत
- राम रहीम को 20 साल कैद की सजा मिली है.
नई दिल्ली:
गुरमीत राम रहीम की सबसे करीबी समझी जाने वाली हनीप्रीत को 38 दिन बाद पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही. पुलिस को यह सफलता तब मिली जब खुद हनीप्रीत कुछ चैनलों पर इंटरव्यू देने सामने आ गई. चैनलों में हनीप्रीत में खुद को और राम रहीम को बेगुनाह बताया. इसके बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी और कामयाब हुई. मंगलवार को पुलिस ने दोपहर बाद हनीप्रीत को पटियाला-जिरकपुर हाइवे से गिरफ्तार किया.
यह भी पढ़ें : हनीप्रीत आई कैमरे के सामने, गुरमीत राम रहीम से रिश्तों को लेकर किया यह खुलासा
बताया जा रहा है कि बीती रात 3.00 बजे तक पुलिस हनीप्रीत से पूछताछ करती रही. सूत्रों का कहना है कि पुलिस का पूरा जोर इस बात को जानने में था कि पंचकूला दंगों में कौन शामिल था और हनीप्रीत की क्या भूमिका था. पुलिस इस बात पर भी सवाल पूछती रही कि आखिर वह इतने दिनों तक कहां रही और कौन कौन थे जो उसकी मदद कर रहे थे. पुलिस ने 4.30 घंटों केवल हनीप्रीत से पूछताछ की.
यह भी पढ़ें : सरेंडर से पहले गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत को पुलिस ने आखिरकार कर ही लिया गिरफ्तार
हनीप्रीत के साथ सुखदीप नाम की महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुखदीप से भी पुलिस पूछताछ करती रही. इसी बीच रात में ही पुलिस ने हनीप्रीत और सुखदीप का मेडिकल भी कराया. दोनों को चंडीमंदिर पुलिस स्टेशन के लॉक रूम में रखा गया.
जानकारी के अनुसार पूरी रात पुलिस हनीप्रीत से पुलिस सवाल करती रही ताकि कोर्ट में पेशी पर वह रिमांड के लिए सही कारण पेश कर सके.
VIDEO: हनीप्रीत गिरफ्तार
बता दें कि आदित्य इंसां और पवन, जिन पर पुलिस ने पंचकूला में दंगें भड़काने के आरोप लगाए हैं वे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Honeypreet