विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

छेड़छाड़ की शिकायत पर इंदौर के जिम में लड़की से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

इंदौर के एक जिम में एक लड़की के साथ एक लड़के ने ऐसी हरकत कर डाली जिससे वहां खड़े लोग हैरान रह गए. दरअसल, लड़की जिम में वर्कआउट कर रही थी, तभी एक लड़के ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. लड़की जब तक संभलती तब तक उस लड़के ने उसे लात भी मारी.

छेड़छाड़ की शिकायत पर इंदौर के जिम में लड़की से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
  • इंदौर के जिम में लड़की से हुई मारपीट
  • छेड़छाड़ की शिकायत पर लड़का बौखलाया
  • पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंदौर: इंदौर के एक जिम में एक लड़की के साथ एक लड़के ने ऐसी हरकत कर डाली जिससे वहां खड़े लोग हैरान रह गए. दरअसल, लड़की जिम में वर्कआउट कर रही थी, तभी एक लड़के ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. लड़की जब तक संभलती तब तक उस लड़के ने उसे लात भी मारी. पूरी घटना जिम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. जब लड़की की मदद के लिए पास खड़े लोग सामन आए लड़का वहां से भागने में कामयाब हो गया. घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर VIRAL हो रहा है. 

यह भी पढ़ें : दिल्‍ली: 5 स्‍टार होटल में महिला के साथ छेड़खानी, गिरफ्तारी के बाद आरोपी मैनेजर को मिली जमानत

VIDEO : नीचे देखें 



छेड़छाड़ की शिकायत से बौखलाया
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार जिस लड़की के साथ यह हादसा हुआ उसने जिम ट्रेनर से उस लड़के की शिकायत की थी. लड़की ने कहा कि वह लड़का उससे छेड़छाड़ कर रहा था, जिसकी शिकायत उसने जिम ट्रेनर से की थी. इसके बाद ही उसके साथ यह हादसा हुआ. पुलिस अधिकारी शशिकांत कनकने ने बताया कि लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ और हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com