दिल्ली मेट्रो में महिला से अभद्र व्यवहार करने पर एक आदमी को गिरफ्तार किया गया. साउथ दिल्ली की रहने वाली इस महिला ने गुड़गांव पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि ये शख्स मेट्रो में उसके साथ एक ही कोच में बैठा और देखकर अश्लील हरकतें करने लगा.
ये मामला इफको चौक और हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के बीच हुआ.
गुड़गांव पुलिस के अधिकारी सुभाष बोकन ने बताया कि इस शख्स की सभी अश्लील हरकतें मेट्रो में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हुईं. इन फुटेज को देखने के बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.
Delhi Metro रुकी तो ट्रैक पर चल दिए लोग, ट्रकों में भरकर पहुंचे ऑफिस, देखें VIRAL VIDEO
इस शख्स का नाम नितिन है, जो हरियाणा के चरखी दादरी इलाके का रहने वाला है.
गिरफ्तारी के बाद इस शख्स ने पहले भी इसी तरह की अश्लील हरकतें करने की बात कबूली.
महिलाएं कहीं की भी हों, डीटीसी बस और मेट्रो में यात्रा सबको मुफ्त होगी : मनीष सिसोदिया
बता दें, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा किराए कम करने की घोषणा को लेकर दिल्ली मेट्रो आजकल चर्चा में है.
VIDEO: मेट्रो में अश्लील वीडियो प्रकरण की जांच के आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं