विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

गुड़गांव में मां-बेटी से बलात्कार कर बनाई फिल्म, आरोपी गिरफ्तार

गुड़गांव में एक महिला और उसकी किशोर बेटी के साथ बलात्कार मामला सामने आया है. आरोप है कि बलात्कारी ने इनकी वीडियो फिल्म भी बनाई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गुड़गांव में मां-बेटी से बलात्कार कर बनाई फिल्म, आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव में लगातार बलात्कार के मामले आ रहे हैं (प्रतीकात्मक चित्र)
गुड़गांव: हरियाणा में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है. गुड़गांव में 30 वर्षीय एक महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसके साथ और उसकी किशोरी बेटी से बलात्कार किया और इस घटना की फिल्म भी बनाई.

गुड़गांव पुलिस के एसीपी और प्रवक्ता मनीष सहगल ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किए जाने के कुछ ही घंटे बाद आरोपी आशीष को दिल्ली के गोकुलपुर में अमर कॉलोनी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया. 

एसीपी ने बताया कि महिला आशीष से यहां राजेंद्र पार्क मार्केट में मिली थी और मांगे जाने पर उसे अपना पता दिया था. महिला विधवा है. उसने पुलिस को बताया कि वह विष्णु गार्डेन में 15 वर्षीय अपनी बेटी और 11 वर्षीय बेटे के साथ रहती है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि अगले दिन जब आशीष उसके घर पहुंचा तब उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे. तभी आरोपी ने उससे बलात्कार किया. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया क्योंकि वह डरी हुई थी. उसने बताया कि अगले कुछ दिनों में आशीष ने कई बार उससे बलात्कार किया और इस हरकत की फिल्म भी बनाई. आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह वीडियो को इंटरनेट पर डाल देगा.

सहगल ने बताया कि आरोपी ने बाद में उसकी 15 वर्षीय बेटी से भी बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाया. महिला की एक शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया. यहां 23 वर्षीय एक महिला से सामूहिक बलात्कार और उसकी नवजात बच्ची की हत्या की घटना के ठीक बाद यह मामला प्रकाश में आया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com