विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2018

मेजर निखिल हांडा ने किचन नाइफ से काटा था शैलजा का गला, अहम सबूत मिले

मेजर हांडा को मेरठ लेकर गई पुलिस, खेत में से उसके जले हुए कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया

मेजर निखिल हांडा ने किचन नाइफ से काटा था शैलजा का गला, अहम सबूत मिले
मेजर निखिल हांडा ने शैलजा द्विवेदी का गला किचन नाइफ से काटा था.
  • मेरठ से हरिद्वार के रास्ते पर सिर्फ कपड़े जलाने और चाकू फेंकने गया था
  • दौराला टोल से करीब 5 किलोमीटर दूर एक खेत में मिले चाकू और कपड़े
  • हत्या के वक्त मेजर नॉन डेनिम पैंट और रेड कलर की टी शर्ट पहने था
नई दिल्ली: मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा द्विवेदी की हत्या के मामले में आखिरकार वह अहम सबूत मिल ही गया जिसकी जोरशोर से तलाश थी. यह सबूत है हत्या में प्रयोग किया गया चाकू और मेजर निखिल हांडा के कपड़े. मेजर हांडा ने बड़े साइज के किचन नाइफ से शैलजा का गला काटा था. यह चाकू उसने अपने बेटे को हॉस्पिटल में फ्रूट्स काटकर देने के लिए कार में रखा था.

हांडा ने यह चाकू कैंट मार्केट से ही खरीदा था. पुलिस ने आरोपी मेजर के जले हुए कपड़े भी बरामद किए हैं. हत्या के वक्त मेजर ने नॉन डेनिम पैंट और रेड कलर की टी शर्ट पहन रखी थी. रेड कलर उसका फेवरेट है. जिस जगह कपड़े जलाए गए थे चाकू उससे 50-60 मीटर की दूरी पर ज़मीन में दबा हुआ मिला. मेरठ से हरिद्वार के रास्ते में मेजर सिर्फ कपड़े जलाने और चाकू फेंकने के लिए ही गया था.

यह भी पढ़ें : शैलजा मर्डर केस में नया खुलासा, मेजर हांडा की दूसरी महिला से भी थी 'दोस्ती'

पुलिस के मुताबिक गुरुवार को सुबह वह मेजर निखिल हांडा को लेकर मेरठ गई, क्योंकि हत्या के बाद आरोपी मेरठ केंट इलाके में छुपा हुआ था. पुलिस के मुताबिक दौराला टोल से करीब 5 किलोमीटर दूर मेरठ रोड पर एक खेत से हांडा की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया. खेत में अलग-अलग जगहों पर जले हुए कपड़े मिले. हांडा का दावा है कि ये कपड़े उसने वारदात के वक्त पहने थे. हालांकि बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने कहा था कि हो सकता है कि हांडा ने वारदात के वक्त वही कपड़े पहने हों जो वह गिरफ्तारी के वक्त पहने था.

VIDEO : महिला की हत्या के मामले में मेजर पकड़ा गया

हांडा जांच में सहयोग नहीं कर रहा और बार-बार अपने बयान भी बदल रहा है. पुलिस ने हांडा के दिल्ली से मेरठ जाने और मेरठ केंट में रुकने का रूट मैप उसके मोबाइल लोकेशन से मैच किया और गुरुवार को दोपहर में उसे दिल्ली वापस लेकर आ गई. अब शुक्रवार को चार दिन की रिमांड के बाद पुलिस मेजर निखिल हांडा को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shailja Dwivedi Murder Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com