विज्ञापन

पत्नी का मुंडन कर बनाया नग्न वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, इंदौर में पति ने पार की हैवानियत की हद

इंदौर में पत्नी को प्रताड़ित करने, उसके बाल काटने और उसका नग्न वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है.

पत्नी का मुंडन कर बनाया नग्न वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल, इंदौर में पति ने पार की हैवानियत की हद
  • इंदौर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए नग्न वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया
  • आरोपी ने पत्नी के बाल काटे और उस पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है, जिससे घरेलू कलह की खबर मिली
  • पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है, मामले की जांच जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मध्यप्रदेश के इंदौर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता और समाज की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक शख्स ने न केवल अपनी ही पत्नी के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं, बल्कि उसकी नग्न तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं. इतना ही नहीं शख्स ने पत्नी के बाल भी काटे. दोनों के बीच घरेलू कलह के चलते झगड़े होते थे. शख्स ने दूसरी शादी भी कर ली थी. लेकिन इसके बाद भी उसने अपनी पहली पत्नी के साथ खौफनाक हरकत की.

नग्न अवस्था में वीडियो बनाकर किया वायरल

यह मामला इंदौर जिले के मानपुर थाना इलाके से सामने आया है. इंदौर पुलिस ने शख्स को अपनी 30 साल की पत्नी के साथ अमानवीय बर्ताव करने और नग्न अवस्था में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि जिले के एक गांव में आरोपी ने मंगलवार 21 अप्रैल को अपनी पत्नी का नग्न अवस्था में वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर मानपुर थाने में उसके पति, सास और पति की दूसरी पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

चौधरी ने बताया, ‘पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के दौरान आरोपियों ने महिला के सिर के बाल काट दिए और उसका यौन उत्पीड़न भी किया.' उन्होंने बताया कि आरोपी की दूसरी शादी के बाद से पहली पत्नी के साथ उसकी पारिवारिक कलह चल रही थी. डीएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला की मेडिकल जांच कराई गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: गला घोंटा, चेहरे पर जख्म, नाक भी टूटी... दहला देगी IRS अधिकारी की बेटी के रेप‑मर्डर केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com