विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2017

हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने बताया अपनी जान को खतरा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

विश्वास गुप्ता ने पुलिस चौकी में शिकायत दायर की और आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है.

हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने बताया अपनी जान को खतरा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
विश्वास गुप्ता(फाइल फोटो)
  • डेरा प्रमुख को 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के बाद से ही हनीप्रीत फरार है.
  • हरियाणा पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था.
  • विश्वास गुप्ता कोअज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है.
करनाल: हनीप्रीत इंसां के पूर्व पति विश्वास गुप्ता, जिसने हाल ही में मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे, ने अपने एक ताजा बयान में अपनी जान को खतरा होने की बात कही है. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कथित दत्तक पुत्री हनीप्रीत इंसां के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दायर कर अपनी जान को खतरा बताया. करनाल सिटी थाने के प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि गुप्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जाने से मारने की धमकी दी है. उन्होंने कहा, ‘गुप्ता ने सेक्टर चार पुलिस चौकी में शिकायत दायर की और आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है. हम शिकायत को देख रहे हैं.’ सिंह ने कहा कि गुप्ता को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है. गुप्ता की हनीप्रीत से 1999 में शादी हुई थी और उन्होंने 2011 में तलाक के लिए आवेदन दिया.

यह भी पढ़ें : जानिए राम रहीम के बिग बॉस में क्‍या होता था?

पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता ने आशंका जताई थी कि डेरा प्रमुख के खिलाफ बोलने की वजह से उसकी हत्या की जा सकती है.

VIDEO : अय्याशी का अड्डा बन गया था डेरा?​


गुरमीत राम रहीम बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल की सजा काट रहा है. डेरा प्रमुख को 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के बाद से ही हनीप्रीत फरार है. हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में हुई हिंसा के सिलसिले में हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था.

(इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com