विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2019

कॉलेज के लिए निकली युवती का चलती कार में रेप, आरोपी के दोस्तों ने घटना का वीडियो बनाया और...

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 26 साल के एक युवक ने 24 साल की एक युवती का अपहरण कर लिया और चलती कार में कथित रूप से बलात्कार किया.

कॉलेज के लिए निकली युवती का चलती कार में रेप, आरोपी के दोस्तों ने घटना का वीडियो बनाया और...
प्रतीकात्मक फोटो.
मुजफ्फरनगर :

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 26 साल के एक युवक ने 24 साल की एक युवती का अपहरण कर लिया और चलती कार में कथित रूप से बलात्कार किया. इस दौरान युवक के दोस्तों ने इस जघन्य कृत्य का वीडियो भी बनाया. पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी. नई मंडी के एसएचओ संजीव कुमार ने बताया कि विज्ञान में स्नातक कर रही पीड़िता शनिवार की सुबह अपने घर से कॉलेज जा रही थी. वहीं भोपा रोड पर सुबोध अपने दो दोस्तों के साथ उसकी ताक में घात लगाकर एक कार में बैठा था.

शिमला में चलती कार में 19 साल की युवती से रेप, मामला दर्ज 

पीड़िता के चाचा की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत में कहा गया है कि उन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और बंदूक दिखा कर जबरन कुछ मादक पदार्थ खिला दिया. शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद सुबोध ने उसका बलात्कार किया और उसके दोस्तों ने इस कुकृत्य का फिल्म बनाया. इसमें कहा गया है कि इसके कुछ घंटे के बाद पीड़िता को उसके कॉलेज के बाहर छोड़ते हुए आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

UP : एटा में महिला से चलती कार में कथित तौर पर गैंगरेप, मामला दर्ज

कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरार सुबोध एवं उसके दो दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, हालांकि, दोस्तों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है. उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Muzaffarnagar Rape, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com