विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2019

यौन इच्छा पूरी न करने पर रात में रिश्तेदार युवती पर तेजाब फेंक दिया

पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णगंज अश्लील प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने भतीजी को तेजाब डालकर किया घायल

यौन इच्छा पूरी न करने पर रात में रिश्तेदार युवती पर तेजाब फेंक दिया
पश्चिम बंगाल में यौन इच्छा पूरी न करने पर एक व्यक्ति ने अपनी रिश्तेदार युवती पर तेजाब फेंक दिया.
  • युवती ने आरोपी की यौन इच्छाओं को मानने से इनकार कर दिया था
  • आरोपी महिला को कई बार अश्लील प्रस्ताव दे चुका था
  • महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, आरोपी गिरफ्तार
कृष्णगंज:

पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णगंज थानाक्षेत्र में 35 साल के शख्स ने अपनी दूर की भतीजी पर तेजाब फेंककर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पीड़िता ने उसकी यौन इच्छाओं को मानने से इनकार कर दिया था.

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार को तब घटी जब 25 साल की पीड़िता सो रही थी. वह अपने माता-पिता और पांच साल के बेटे के साथ रहती है. पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दूर का रिश्तेदार और पड़ोसी होने के चलते आरोपी का अक्सर पीड़िता के माता-पिता के घर आना-जाना लगा रहता था. पुलिस ने बताया कि वह कुछ कारणों से पिछले छह महीने से अपने पति के साथ नहीं रह रही थी.

बॉयफ्रेंड ने लड़की को बुलाया बगीचे में, सबंध बनाने से किया इनकार तो डाल दिया तेजाब

आरोपी ने महिला को कई बार अश्लील प्रस्ताव दिया, जिसे उसने ठुकरा दिया. पुलिस ने बताया कि वह महिला के इनकार से गुस्से में आ गया और गुरुवार की रात को जब सब सो रहे थे तो वह दरवाजे से घर के अंदर घुसा और महिला के जिस्म तथा चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया. हालांकि मां के पास सो रहा बच्चा घटना में जख्मी नहीं हुआ है.    

VIDEO : यौन हिंसा की शिकार महिलाओं की गरिमा यात्रा

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sexual Desires, Threw Acid
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com