दिल्ली के तिलक नगर इलाके में विदेशी महिला की हत्या (Delhi Crime) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शुक्रवार को एक महिला की लाश एक स्कूल के बाहर से बरामद की गई है. महिला का शव कार में चेन से बंधा मिला है. पुलिस को उसके साथी गुरप्रीत सिंह पर हत्या का शक है, दिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक महिला का नाम लीना बर्गर है, वह स्विट्जरलैंड की रहने वाली है. दिल्ली में विदेशी नागरिक की हत्या की खबर से सनसनी मच गई है. वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत की मुलाकात लीना बर्गर से स्विट्जरलैंड में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई.
ये भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने पैन इंडिया ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
दिल्ली में विदेशी महिला का मर्डर
पुलिस सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत सिंह मृतक महिला से मिलने अक्सर स्विट्जरलैंड जाता रहता था. गुरप्रीत सिंह को शक था कि लीना का किसी अन्य पुरुष से भी संबंध है, जिसके बाद उसने लीना को मिलने 11 अक्टूबर को हिंदुस्तान बुला लिया और फिर उसकी हत्या करने की योजना बनाई. पुलिस के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत 16 अक्टूबर को महिला को किसी बहाने से एक कमरे में ले गया और इसके बाद अपनी विदेशी दोस्त लीना के हाथ-पैर चेन से बांधकर उसको मौत के घाट उतार दिया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
महिला की लाश को सड़क किनारे फेंका
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत सिंह ने एक महिला की आईडी पर पुरानी कार खरीदी और उसके बाद विदेशी महिला की लाश को गाड़ी में डालकर पार्क कर दिया. लेकिन जब लीना की लाश में से बदबू आनी शुरू हुई तो आरोपी गुरप्रीत ने उसी सेकंड हैंड कार का इस्तेमाल करके लाश को सड़क किनारे फेंका और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अब गुरुप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से पौने दो करोड़ रुपए भी बरामद किए है.पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2 गाडियां बरामद की है. एक सेंट्रो कार है जिससे शव को फेंका था और दूसरी नैनो कार, ये भी गुरप्रीत सिंह की ही है.
ये भी पढ़ें-गगनयान मिशन का पहला ट्रायल सफल, जानें लॉन्चिंग से पहले कब क्या-क्या हुआ?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं