विज्ञापन
Story ProgressBack

दिल्ली : प्राइवेट कंपनी में कार्यरत NRI महिला से दुष्कर्म, CEO के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसके एक रिश्तेदार का परिचित था और उसने ही पीड़िता को नौकरी दिलाने में मदद की थी.

Read Time: 2 mins
दिल्ली : प्राइवेट कंपनी में कार्यरत NRI महिला से दुष्कर्म, CEO के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली:

दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत एनआरआई महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, घटना नयी दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित पांच सितारा एक होटल में 14 सितंबर 2023 को हुई. पुलिस ने बताया कि भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक ने शनिवार रात को शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह कंपनी में सहायक महाप्रबंधक के रूप में काम करती थी, जिसमें आरोपी सीईओ के पद पर था. शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उसके एक रिश्तेदार का परिचित था और उसने ही पीड़िता को नौकरी दिलाने में मदद की थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
 

ये भी पढ़ें-:

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
पत्नी का गला घोंटा, लाश के टुकड़े कर सेप्टिक टैंक में फेंका, दूसरी बीवी को दी धमकी और खुल गया 15 साल पुराना राज़
दिल्ली : प्राइवेट कंपनी में कार्यरत NRI महिला से दुष्कर्म, CEO के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
"बीवी प्रेग्नेंट है, 5 हजार दे दो...": मदद करने वाली महिला के 2 बच्चों को शख्स ने कैसे मारा? बदायूं पुलिस की जुबानी
Next Article
"बीवी प्रेग्नेंट है, 5 हजार दे दो...": मदद करने वाली महिला के 2 बच्चों को शख्स ने कैसे मारा? बदायूं पुलिस की जुबानी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com