- कुत्ते के हमले की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड
- पड़ोसियों ने महिला को कुत्ते से छुड़ाया
- पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रहने वाली एक महिला ने एक पिटबुल डॉग के मालिक से डॉग को अपने घर के बाहर शौच कराने से मना किया तो उसने डॉग को महिला के ऊपर ही छोड़ दिया. पिटबुल डॉग ने महिला को काटकर घायल कर दिया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई. स्वरूप नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
स्वरूप नगर इलाके की रहने वाली रिया देवी नाम की महिला की अपने पड़ोसी से कहासुनी हो गई. इस पर पड़ोसी ने महिला पर अपने पिटबुल डॉग छोड़ दिया. कुत्ते ने रिया देवी को कई जगह काटकर घायल कर दिया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
महिला का आरोप है कि पिटबुल प्रजाति के कुत्ते का मालिक हर रोज उनके दरवाजे पर कुत्ते से शौच करवाता है और गली में गंदगी फैलाता है. शुक्रवार को सुबह रिया देवी ने सीसीटीवी कैमरे में पड़ोसी को अपने कुत्ते को उनके घर के सामने शौच करवाते हुए देखा. उन्होंने इसका विरोध किया और कुत्ते मालिक अपने पड़ोसी से कुत्ते को घर के सामने शौच नहीं कराने के लिए कहा. कुत्ते के मालिक को यह बात नागवार गुजरी और उसने महिला से झगड़ा शुरू कर दिया.
पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोसी ने उसको डराने क लिए पिटबुल डॉग को उसके ऊपर छोड़ दिया. रिया देवी को कुत्ते ने शरीर पर हाथ-पैर समेत पांच जगहों पर काटकर घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने महिला को कुत्ते से छुड़ाया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई.
पिटबुल प्रजाति के डॉग खतरनाक और आक्रामक होते हैं. इनके हमले से इंसान की मौत भी हो सकती है. इस घटना को लेकर आसपास रहने वाले लोग बेहद डरे हुए हैं. पिटबुल डॉग के खौफ के चलते लोग अपने बच्चों को गली में खेलने के लिए भी नहीं भेजते हैं.
स्वरूप नगर थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें -
गुरुग्राम: 'पिटबुल' के हमले में घायल हुई महिला को मिलेगा 2 लाख रुपये का मुआवजा
कुत्ते के गंदगी फैलाने पर युवक ने की आपत्ति, मालकिन ने जड़ दिया थप्पड़
गाजियाबाद में पिटबुल, रॉटवीलर और डोगो अर्जेंटीनो प्रजातियों के कुत्ते पालने पर पाबंदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं