दिल्ली के शाहदरा जिले की साइबर सेल ने ठगी करने वाले एक पैन इंडिया ठग गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.ये लोग जो वेब सॉल्यूशंस के लिए फैमिली हेल्प (familyhelp.in) नाम की फर्म चला रहे थे. पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने अब तक 2100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी की है.
स्कूटी खरीदने का चाह में बना ठगी का शिकार
शाहदरा जिले के डीसीपी रोहित मीणा के मुताबिक, 7 अक्टूबर को शिकायतकर्ता विजय पाहवा ने आरोप लगाया कि वह एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदना चाह रहे थे. ऑनलाइन सर्चिंग के दौरान वह एक वेबसाइट http://energy.simpleone.online पर गए. जिस पर इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध थीं. इस लिंक पर क्लिक करने पर शिकायतकर्ता को एक कॉन्टेक्ट नंबर मिला. इसके बाद उन्होंने उस मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जहां उनसे स्कूटी के अलग-अलग मॉडल की फोटो भेजकर चुनने के लिए कहा गया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस तरह वह उनके जाल में फंस गए और ठगों को 1,15,560 रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद ठग गिरोह ने उसे जवाब देना बंद कर दिया.
फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ो की ठगी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
दरअसल, ये एक फर्जी वेबसाइट थी. इसकी तकनीकी जांच के बाद दिल्ली के कराला इलाके से 4 आरोपियों एमडी राजा , विकास, एम.डी सुहैल अंसारी और अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया.आरोपियों ने लोगों की मदद करने के नाम पर अपनी कंपनी रजिस्टर्ड करवाई लेकिन लीगल धंधे की आड़ में इन लोगों ने बिहार, पश्चिम बंगाल समेत पूरे भारत में ओला स्कूटी, पतंजलि मेडिसिन के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर करोड़ो की ठगी की.
आरोपियों ने 2100 से ज्यादा लोगों के साथ की ठगी
इस मामले के आगे की जांच के बाद बिहार से 3 आरोपियों बिहारी पासवान, अजीत कुमार पासवान और कन्हैया कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास मिले मोबाइल से पता चला कि पूरे भारत में आरोपी 2100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं. उनके बैंक खातों में 4 करोड़ रुपए होने की जानकारी मिली.
ठग गरीब और मजदूरों के बैंक खातों का कर रहे थे इस्तेमाल
इस गैंग के पकड़े जाने से ठगी के 67 मामले सुलझाए गए हैं. आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फ़ोन, फर्जी दस्तावेजों से लिए 100 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं. मोहम्मद राजा उर्फ साहिल फर्म का मालिक है. बता दें कि आरोपी ठगी का पैसा जमा करने के लिए गरीब और मजदूरों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं