विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2017

लोनावला में इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रा की रहस्मय मौत, पुलिस तलाश रही है सुराग

लोनावला में इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रा की रहस्मय मौत, पुलिस तलाश रही है सुराग
पुलिस 48 घंटे बाद भी इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रा की मौत की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है
  • मृतक छात्र-छात्रा इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे वर्ष के छात्र थे
  • घूमने के लिए गए थे लोनावला, अगले दिन मिले दोनों के शव
  • छात्रा के हाथ पीछे बंधे हुए थे और शरीर पर चोटों के निशान
पुणे: मुंबई से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर लोनावला में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र और छात्रा की हत्या पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. दो दिन पहले मिले इन शवों की हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है. मृतकों के शरीर पर चोटों के निशान थे और पुलिस को शव नग्न अवस्था में मिले थे.

21 साल की इंजीनियरिंग छात्रा हॉस्टल से लोनावला घूमने गई थी, लेकिन दूसरे दिन वहां पहाड़ियों में उसका शव मिला. शव पर कोई कपड़ा नहीं था. उसके पास में ही 22 साल के छात्र सार्थक का शव पड़ा हुआ था. पुलिस को पहले ये बलात्कार और लूट का मामला लगा लेकिन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई और दोनों के सामान भी पास में ही मिले, सिर्फ मोबाइल गायब था.

अहमदनगर जिले का रहने वाला सार्थक मैकेनिकल इंजियरिंग का छात्र था. छात्रा भी उसी कॉलेज के होस्टल में रहती थी.  छात्रा अपनी सहेली से ये कहकर निकली थी कि अपने दोस्त के साथ घूमने जा रही है और रात को देर से वापस आएगी. दूसरे दिन सुबह पहाड़ी पर दोनों की लाश मिली. सार्थक की मोटरसाइकिल भी मौके पर ही खड़ी मिली. छात्रा पुणे जिले के आतूर की रहने वाली थी. दोनों ही इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र थे. पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर चोटों के निशान हैं और लड़की के हाथ पीछे की ओर बंधे थे.

लोनावला  पुलिस के लिए  चुनौती बने इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस दावा तो कर रही है कि वह जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी लेकिन हत्याकांड के 48 घंटे बाद भी अभी तक पुलिस हत्याकांड की वजहों तक पता नही लगा पाई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dead Body Of Engineering Student, Lonavla, Pune District, Naval Station INS Shivaji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com